Let’s travel together.

गैरतगंज में 8 आंगनवाड़ी सहायिका पदों की अंतरिम सूची जारी

0 480

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

एकीकृत बाल विकास परियोजना गैरतगंज ने विभिन्न आठ आंगनवाड़ी सहायिका पदों की अंतरिम चयन सूची जारी कर दी है। उम्मीदवार एमपीऑनलाइन सेंटर जाकर चयन पोर्टल पर यह सूची देख सकते हैं।
जिन गांवों के लिए यह सूची जारी की गई है, उनमें टीलाकला, महेश्वरी, बसतपुर, सेमराजेरघाटी, गोपालपुर, जमुनिया बृजभान, संदूक और खेजड़ा गढ़ी शामिल हैं।

दावा-आपत्ति के लिए 30 अगस्त तक का समय

परियोजना अधिकारी अरुणा गरुड़ ने बताया कि इस सूची पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को सात दिनों का समय दिया गया है। 30 अगस्त तक ऑनलाइन माध्यम से ही दावा-आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय या किसी अन्य कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। केवल ऑनलाइन चयन पोर्टल पर प्राप्त आपत्तियों पर ही विचार किया जाएगा। परियोजना अधिकारी अरुणा गरुड़ ने सभी आपत्तिकर्ताओं से अपील की है कि वे चयन पोर्टल के माध्यम से ही अपनी आपत्ति दर्ज कराएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |     वास्तविक जरूरतों को पूरा करने वाली हो नई दिव्यांगजन नीति:नारायण सिंह कुशवाह     |     युवा संगम कार्यक्रम में 333 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 272 को मौके पर मिले ऑफर लेटर     |     जिला अभिभाषक संघ चुनाव::किसी भी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव पदों के लिए होगा चुनाव     |     स्मार्ट मीटर के भारी बिलों से भड़का आक्रोश,महिलाओ ने विद्युत मंडल कार्यालय पर लगाया ताला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811