Let’s travel together.

नौजवान युवा की दिलेरी पर फिदा हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, जाबांज युवा को 12 घंटे के भीतर ही भेंट किया ट्रैक्टर

0 59

– सिंधिया ने निभाया अपना वादा, लिलवारा के जाबांज युवा को 12 घंटे के भीतर ही भेंट किया ट्रैक्टर

– नौजवान युवा की दिलेरी पर बोले सिंधिया -‘अब यह मेरा भी बेटा है’

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा के बाढ़ प्रभावित लिलवारा गाँव के साहसी गिरिराज को नया ट्रैक्टर भेंट कर अपना वादा निभाया है। अपने संसदीय क्षेत्र के इस गांव में एक दिन पहले सिंधिया क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में चल रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लेने पहुँचे थे। लिलवारा गाँव में उन्होंने आपदा पीड़ितों से संवाद किया, जहाँ उन्हें ज्ञात हुआ कि गाँव के युवा गिरिराज ने अपने ट्रैक्टर की मदद से कई ग्रामीणों की जान बचाई थी।

युवक की दिलेरी पर फिदा हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया-

इस साहसिक कार्य की सराहना करते हुए सिंधिया ने उसी समय गिरिराज को नया ट्रैक्टर देने का वादा किया था, जिसे उन्होंने मात्र 12 घंटे के समय में व्यक्तिगत रूप से पहुँचकर पूरा कर दिखाया है। दिलेरी और त्याग की मिसाल बना गिरिराज उक्त आपदा में गिरिराज ने पूरी रात बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से प्रभावित ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाया था। इस दौरान उसने न तो अपनी जान की परवाह की और न ही अपने ट्रैक्टर की चिंता। लगातार सेवा करते हुए उसका ट्रैक्टर गहराई में फँसकर बंद हो गया और उसका इंजन भी नष्ट हो गया।

गांव में मंच से सम्मानित किया-

गिरिराज की दिलेरी और त्याग से प्रभावित होकर केंद्रीय मंत्री ने कल ही लिलवारा गाँव में मंच से उसे सम्मानित करते हुए गिरिराज की माँ की ओर इशारा कर कहा था कि ‘अब यह सिर्फ आपका बेटा नहीं, बल्कि मेरा बेटा भी है।

गिरिराज का साहस और सेवा-भाव पूरे समाज के लिए प्रेरणा है- सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस अवसर पर कहा कि गिरिराज जैसे युवाओं का साहस और सेवा-भाव पूरे समाज के लिए प्रेरणा है। यह सिर्फ अपने गाँव का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तेज आंधी के साथ ओले गिरे हुई बारिश,कई जिले में फसलें प्रभावित     |     रंजना भारद्वाज की नियुक्ति पर बधाइयों का तांता     |     सांची जनपद की सुनारी ग्राम पंचायत से हुआ जिला स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ     |     जिले में नरवाई में आग लगाने पर धारा 163 के तहत प्रतिबंध     |     गढ़ी में सड़क सुविधाओं के विस्तार की मांग, एमपीआरडीसी को भेजा आवेदन     |     नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहीं यात्री बसें, प्रशासन मौन     |     हाईवे किनारे की 150 करोड़ रुपए की जमीन घोटाले मे एफआईआर दर्ज, सात अधिकारी व कर्मचारियों पर थाने में  दर्ज हुआ मामला     |     माधव टाइगर रिजर्व में है बलारी माता का मंदिर, यहां पर मां दिन में तीन रूप बदलती है     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, कंटेनर खाई में गिरने से बचा     |     खरमास शुरू, मांगलिक कार्यों पर विराम, 35 दिन बाद होगी फिर से शादियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811