Let’s travel together.

पुल के ऊपर पानी होने के बावजूद भी ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर कर रहे हैं नदी पार

0 150

– किसी दिन हो सकता है बड़ा हादसा

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले कई गांव के नागरिक अपनी जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे हैं। अगर ऐसे में पानी का तेज बहाव आ जाए तो दुर्घटना होना तय है।
बता दे की दीवानगंज मुस्काबाद के पास घोड़ा पछाड़ नदी पड़ती है जरा तेज बारिश हो जाती है तो घोड़ा पछाड़ नदी पर बने पुल के ऊपर पानी आ जाता है।   सत्ती ,बांसिया, पिपरई,मुनारा, हिनोतिया, भंवर खेड़ी सहित एक दर्जन से ज्यादा गांव नदी के उस पार पढ़ते हैं। इन सभी गांव के ग्रामीण अपने रोजमर्रा के काम के लिए भोपाल ,विदिशा, दीवानगंज, सांची और रायसेन के लिए आते जाते हैं।

हालांकि पुलिस प्रशासन ने 1 महीने पहले नदी के पुल पर पानी होने पर नदी  पार ना करने का संकेतक बोर्ड लगा रखा है। इसके बावजूद भी ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे हैं।  इन गांवों के लोगों को आज भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या बरसात के दिनों में और भी गंभीर हो जाती है, जब नदी का जलस्तर बढ़ने पर आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है। रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक हर काम इस बाधा से प्रभावित होता है।
इन गांवों के छात्र छात्राएं सेमरा हाई स्कूल और हाई सेकेंडरी स्कूल दीवानगंज आ जाते हैं और दिन में पानी गिर जाता है तो नदी पर पानी आ जाने के कारण छात्र छात्राएं अपने घर तक नहीं पहुंच पाते हैं। यह समस्या कई सालों से बरकरार है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेरी मुगली के ग्रामीणों ने बटेरा के पास नेशनल हाईवे पर अंतिम संस्कार का किया प्रयास, पुलिस की समझाइश के बाद नर्मदा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार     |     सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप, कंपनी परिसर में विवाद के बाद मंडीदीप थाने पहुंचा मामला     |     कलेक्ट्रेट के पास ‘वीआईपी कॉलोनी’ का हाल बेहाल, गंदे पानी में पनप रहे मच्छर और कीटाणु     |     पानी के बिना गणपति विसर्जन: आंध्र प्रदेश में सूखी चित्रावती नदी ने दिखाया जल संकट का चेहरा     |     मंडीदीप में युवक की चाकुओं से हमला कर हत्या, पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद     |     सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला में रंगों से उकेरे सामाजिक सरोकार तो भाषण में रखे प्रभावी विचार     |     विजिलेंस टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 8 पानी की मोटर जब्त     |     उमंग दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, नाटक और खेलों से सीखी खुशहाल जीवन की सीख     |     हाईवे-18 बना हादसों का गड्ढा: 40 किमी में हजारों जानलेवा गड्ढे, रोज 2-3 हादसों का दावा     |     जलझूलनी एकादशी पर धूमधाम से निकली डोल यात्रा, तीन विमानों में विराजे भगवान श्रीकृष्ण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811