Let’s travel together.

गायों की दुर्घटनाओं में मौत से उपजे लोगों का रोष देख विधायक सुरेन्द्र पटवा ने चलाया मंडीदीप से बाड़ी तक गौवंशसंवर्धन अभियान

0 533

विजी लवानिया,गौहरगंज रायसेन

गाय को सनातन संस्कृति में माँ का दर्ज़ा दिया गया है। रोज़ाना सड़क पर बीते कई दिनों से गायों की दुर्घटना में निर्मम मौतें हो रही हैं। उक्त बात की गंभीरता को देखते हुए भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा द्वारा मंडीदीप से बाड़ी तक गौ-सुरक्षा के लिए आम जनता को जागरूक किया गया। बता दें कि दुधारू गाये को लोग बांधकर सेवा करते हैं परन्तु दूध नहीं देने वाली गायों को सड़क पर छोड़ दिया जाता है। सड़क पर आने से गाये एवं गौवंश दुर्घटनाओ का शिकार हो जाती हैं।
विधायक सुरेन्द्र पटवा द्वारा मंडीदीप से बाड़ी तक अपने काफिले एवं प्रशासनिक अमले के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। गाये की पूजन की गई एवं कई जगह सीगों पर रेडियम लगाया गया। उक्त रैली के माध्यम से विधायक द्वारा आमजन को गाये, देश एवं स्वयं के प्रति जागरूक होने की शपथ दिलवाई। अनुमान लगाया जा रहा है कि उक्त रैली का उदेश्य आमजन में अपने पशुओं को लेकर सद्भावना का माहौल पनपने को लेकर था।

बरसात होते ही अधिकांश पशु मच्छरो से बचने के लिए सड़क या कोई पक्का स्थान बैठने के लिए चुनते हैं। जिन लोगों के पशु होते हैं वो, पशुओं की देखभाल करने से बचते हैं एवं इन्हे आवारा छोड़ देते हैं। आवारा मवेशी स्वयं के साथ आम जानता के दुर्घटना का बड़ा कारण बनती हैं। गौशालायें हैं परन्तु वहां भी सम्पूर्ण व्यवस्था नहीं है। गौशालाओं में व्यवस्था न होने के कारण मवेशी मरनावस्था की कगार पर पहुँच जाती हैं।
सड़क हो या गौशाला मरण बे-ज़ुबान का है। सूत्रों की माने तो, गायों के साथ बढ़ती दुर्घटनाओं एवं जानता का रोष देख विधायक को ओचक निरक्षण करने आना पड़ा व गौ वंश संवर्धन अभियान शुरू हुआ। हाइवे पर चक्का जाम होना बड़ी बात है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |     बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता,फसल खराब होने के आसार     |      23 साल बाद रामलीला का आयोजन,  पहले दिन राम जन्म की कथा का मंचन      |     बालमपुर घाटी में लगातार दूसरे दिन बड़ा हादसा टला, ब्रेक फेल ट्राला खाई में घुसा     |     वीरांगना महारानी अवंती बाई के बलिदान दिवस पर  निकाली बाइक रैली     |     ओलावृष्टि और बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, कटाई से पहले फसलों पर संकट     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला पीड़ितों ने नहीं खुलने दिया बैंक     |     इतिहास और प्रकृति के संगम सानौधा की पहचान थी झूला पुल     |     तेज आंधी के साथ ओले गिरे हुई बारिश,कई जिले में फसलें प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811