Let’s travel together.

विदिशा मेडिकल कॉलेज के डिप्टी रजिस्टार ने डॉक्टर से की मारपीट

0 435

विदिशा से वेद प्रकाश शर्मा विदिशा

विदिशा जिला मुख्यालय के अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज के कैजुअल्टी वार्ड मैं ड्यूटीरत मेडिकल कॉलेज के सीएमओ डॉ वैभव जैन के साथ मेडिकल कॉलेज में डिप्टी रजिस्टार भीम सिंह ने मारपीट कर दी । मारपीट का कारण इमरजेंसी सेवाओं के लिए लगाये गये चैनल गेट को लेकर शुरू हुआ । बताया गया कि मामला कॉलेज कैंपस से निकलकर विदिशा कोतवाली थाने तक जा पहुंचा, जहां टीआई ने स्वीकार किया है कि विवाद हुआ है, लेकिन किसी की तरफ से अभी तक एफआईआर नहीं हुई थ्सना प्रभारी कोतवाली विदिशा ने बताया कि यह आपसी मैटर है शायद वह आपसी में निपटा लेंगे ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को 10 बजे रात्रि के समय अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज के कैजुअल्टी वार्ड में लगे इमरजेंसी गेट को लेकर डॉ वैभव जैन ने हास्टिपल मैनेजर अमित परिहार को बुलाया था अमित परिवार के साथ डिप्टी रजिस्टार भीम सिंह भी पहुॅचे।डॉ वैभव जैन ने मैनेजर अमित परिहार से कैजुअल्टी वार्ड की इमरजेंसी सेवाओं के वारे में जानकारी चाह रहे थे वहां मौजूद रजिस्टार भीम सिंह भी बीच में अपनी बात रखने लगे इसी बात को लेकर बात बिगड गई और मामला इतना बिगडा की दोनो के बीच मारपीट होने लगी । डॉ वैभव जैन अकेले थे उन पर लात और घूसो से कई वार किये जिसमें डॉक्टर वैभव का चश्मा टूट गया । सुरक्षाकर्मियों ने बीचबचाव किया और वैभव जैन ने पुलिस को सूचना दी । भीमसिंह और अमित परिहार कार से भागे जिसमें बाहर खडे डॉक्टर बाल बाल बचे । डॉक्टर वैभव की एमएलसी कराई गई है । उनके शरीर में कई चोट आई है । इस बात की पुष्टि वह मौजूद मरीजों ने की है डॉ वैभव जेन को लात घूसो से मारा गया है । बाद में डीन सुनील नंदेश्वर घटनास्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने मेडिकल कॉलेज में कार्यरत कर्मचारी से चर्चा कर घटना की विस्तृत जानकारी ली । और डॉ वैभव जैन से उनके साथ मारपीट होने की पुष्टि की।

आज गुरूवार की सुवह मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर एकत्रित हुए उन्होने लिखिल आवेदन देकर रजिस्टार भीम सिंह और हास्प्टिल मैनेजर अमित परिहार को हटाने की मांग की है ।डीन सुनील नंदेश्वर का कहना है कि बुधवार की रात जो घटना हुई है वह चिंताजनक है । उसकी जॉच के तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है जिसकी रिपोर्ट आने के वाद कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि आगे एफआईआर के लिए दोनो पक्ष स्वतंत्र है ।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |     नागौरी की पहाड़ी पर बिखरी हजारों साल पुरानी विरासत, संरक्षण के इंतजार में ऐतिहासिक शैलचित्र     |     निकाय स्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन     |     पेंशनर महासंघ जिला उज्जैन के निर्वाचन संपन्न,राजकुमार जोशी जिला अध्यक्ष बने     |     ट्रक की टक्कर से बिजली केबल टूटी, हाईवे पर गिरी चालू लाइन; एक घंटे तक तार के ऊपर से गुजरते रहे वाहन     |     बंदरों के आतंक से स्कूल में सहमे बच्चे, छत की सीमेंट चादर-कवेलू तक फोड़ रहे बंदर     |     बारिश थमी, फिर भी नहीं भरे हाईवे-18 के गड्ढे, एक सप्ताह में 3 बड़े हादसे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811