Let’s travel together.

सीएम डॉ यादव ने सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह में रायसेन कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा को गोल्ड मेडल से किया सम्मानित

0 98

निवाड़ी जिला कलेक्टर रहते हुए सम्पूर्णता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रदान किया गया गोल्ड मेडल

भोपाल।मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह कार्यक्रम आज कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर भोपाल में सम्पन्न हुआ। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा वर्तमान में जिला रायसेन कलेक्टर तथा तत्कालीन जिला निवाड़ी कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा सहित सात कलेक्टर्स को गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा को यह गोल्ड मेडल निवाड़ी कलेक्टर रहते हुए सम्पूर्णता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदान किया गया है। उल्लेखनीय है कि संपूर्णता अभियान नीति आयोग द्वारा 4 जुलाई 2024 से शुरू किया गया था। इस व्यापक अभियान का उद्देश्य देश भर के आकांक्षी जिलों और ब्लॉकों में 12 प्रमुख सामाजिक क्षेत्र संकेतकों की सौ प्रतिशत संतृप्ति प्राप्त करना है। यह अभियान चार जुलाई से 30 सितंबर 2024 तक संचालित किया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पर्यावरण दिवस पर आईएएसई के प्रशिक्षणार्थियों का शानदार प्रदर्शन, पोस्टर प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रगत अध्ययन संस्थान में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर “ईको-सृजन 2026” का सफल आयोजन     |     सौतेले भाइयों पर धोखाधड़ी कर जमीन बेचने का आरोप     |     नमो शिवपुरी का पर्यावरण संकल्प: मेडिकल कॉलेज में ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर शिवपुरी कॉलेज में पौधारोपण: छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ     |     हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811