Let’s travel together.

सेंट्रल बैंक के एटीएम में बंद रहने से गई गाय की जान 

0 44

देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन

अपना पेट भरने यहां वहां भटकने वाले लावारिस पशुओं को जान गंवानी पड रही हैं ऐसा ही मामला तब सामने आया जब सेंट्रल बैंक के एटीएम में गाय को अपनी जान गंवानी पड़ी।
जानकारी के अनुसार नगर में अधिकांश बैंक के एटीएम लोगों की सुविधा के लिए खोले गए थे पहले इन एटीएम में सुरक्षा की दृष्टि से बैंक गार्ड मौजूद रहते थे परन्तु लंबे समय से बैंक प्रबंधनों ने सुरक्षा गार्डों की व्यवस्था खत्म कर दी इससे एटीएमों पर भी सुरक्षा का खतरा मंडराने लगा ।तथा इन एटीएमों मे नगर में फिरने वाले आवारा पशुओं का ठिकाना बन गया ।ऐसा ही मामला नगर की सेंट्रल बैंक एटीएम में रविवार को देखने को मिला जब उसमे एक गाय पहुंच गई तथा उसका गेट बंद हो सकता एवं उसमे से वह निकल नहीं सकी जिस कारण उसकी मौत हो गई ।एटीएम के समीप ही एक होटल संचालक राजेंद्र जैन ने बताया कि गाय सूने एटीएम में शनिवार को घुस गई थी एवं उसका गेट बंद हो गया ।तथा बंद रहने के कारण उसकी मौत हो गई इस बीच कोई उपभोक्ता भी एटीएम पर नहीं पहुंचा रविवार को जब होटल संचालक ने देखा तब आनन फानन में बैंक प्रबंधन को सूचना दी गई तब बैंक कर्मियों ने आकर एटीएम से गाय को बाहर निकाला तबतक वह मर चुकी थी ।तब आसानी से एटीएम भगवान भरोसे चल रहे है तथा नगर में ऐसे आवारा पशुओं पर प्रशासन की लापरवाही भी उजागर हो रही हैं तथा बेजुबान पशु अपनी जान गंवा रहे है कभी सडकों पर वाहनों की चपेट में आकर अथवा एटीएम में बंद होकर ।बहरहाल नगर के आवारा पशु देखरेख के अभाव में जान गंवाने मजबूर हो चुके है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |     केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का निरीक्षण कर भूमिपूजन करेंगे     |     शिवोम दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर में हुआ महा आरती का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किए 251 ज्योति कलश के दर्शन     |     खेत की माटी में जो अपना खून-पसीना मिलाता है, असली सोना वही उगाता है- अनुज शर्मा     |     धरसीवां को मिली सौगात: तीन ग्रामों में ‘मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ’ की स्वीकृति     |     जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया कूंरा नगर पंचायत का घेराव     |     सरपंच संगठन ने प्रमुख सचिव से की मुलाक़ात, पंचायतों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811