शिक्षण संस्थानों में नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देना विषय पर उत्कृष्ठ विद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन
रायसेन। जिला स्तरीय शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय रायसेन में किया गया। जिसमें समस्त विकास खंडों से चयनित प्रतिभागी एक महिला एवं एक पुरुष उपस्थित हुए।
संस्था में आयोजित प्रतियोगिता के अंतर्गत पुरुष वर्ग में श्री सुवेश श्रीवास्तव माध्यमिक शिक्षक हाई स्कूल दाहोद विकासखंड अब्दुल्लागंज एवं महिला वर्ग में श्रीमती अमिता त्रिपाठी उच्च माध्यमिक शिक्षक शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय रायसेन विकासखंड सांची विजेता रहे । संगोष्ठी का विषय शिक्षण संस्थानों में नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देना रहा।
संगोष्ठी के निर्णायक डॉ वी के शर्मा शिक्षाविद्, श्री टी एस विश्वकर्मा शिक्षाविद रायसेन एवं संस्था प्राचार्य श्रीमती स्वाति चौहान उपस्थित रहे।