Let’s travel together.

सत्ता संपत्ति से बढ़कर है भाई भाई का आपसी प्रेम -लक्ष्मण पचौरी

0 209

श्री राम एवं भारत के चरित्र से ही शिक्षा मिलती है- लक्ष्मण पचौरी

उदयपुरा रायसेन। श्री रामचरित मानस विद्यापीठ के माध्यम से चल रहे नर्मदा अंचल में नित्य सत्संग सेवा सिमरन कार्यक्रम अंतर्गत मानस यात्रा ग्राम किशनपुर पहुंचने पर, दौलत सिंह पूर्व सरपंच एवं ग्रामीण जनों द्वारा विद्वानों अतिथियों का पुष्प हार से स्वागत किया। ग्राम के प्राचीनतम हनुमान मंदिर पर सत्संग सभा का आयोजन रखा गया। मानस ग्रंथ के पूजन पश्चात नर्मदा अंचल के मानस प्रेमी मानस प्रवक्ता साईं खेड़ा नरसिंहपुर से पधारे लक्ष्मण पचौरी ने मानस प्रसंग की व्याख्या करते हुए बताया कि भरत जी का परम पवित्र आचरण मधुर,सुंदर और आनंद मंगलो का करने वाला है,कलयुग के कठिन पापों और क्लेश ओं का हरण करने वाला है ,सारे संताप को नष्ट करने वाला एवं भक्तों को आनंद देने वाला ,भव के भार का हरण करने वाला है ।श्री भरत का चरित्र जो नियम से आदर पूर्वक श्रवण करते हैं ।उन्हें सीता राम के चरणों में प्रेम एवं सांसारिक विषय रस से बैराग होगा मानस में चल रहे प्रसंग भरत जी का अयोध्या लौटना, पादुका स्थापना,, नंदीग्राम में निवास और भरत चरित्र श्रवण की महिमा का मानस प्रवक्ता ,हरिदत्त संगीत आचार्य, नर्मदा प्रसाद रामायणी, कुंवर लाल रामायणी ,नरेश शास्त्री ,सुदामा शास्त्री ,आशीष पुरोहित ,कैलाश दुबे ,योगेश पांडे, आदि ने बड़ी रोचक एवं मार्मिक व्याख्या प्रस्तुत की ।

क्षेत्र के विद्वान आचार्य डॉक्टर रामाधार उपाध्याय के काशी वास एवं वरिष्ठ पत्रकार सुरगी कैलाश शर्मा के निधन पर उन्हें सामूहिक श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम संचालन ,वरिष्ठ अधिवक्ता चतुर नारायण रघुवंशी ने किया ।।नगर के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ विजय मालानी एवं अशोक तिवारी द्वारा क्षेत्र की सुख शांति और सद्भाव हेतु मानस ग्रंथ की पूजन एवं मंगल आरती की गई ,सत्संग सभा में राष्ट्रीय कवि गोविंद गोदानी ,निरंजन सिंह राजपूत, नरसिंहपुर ,प्रेम शंकर चंदेल ,शिव कुमार अधिवक्ता, अनिल पटे,ल, रमेश सिंह रघुवंशी ,ओंकार सिंह पटेल ,देवेंद्र सिंह राजपूत ,रसराज पटेल, मुकेश पाल ,हीरालाल राजपूत ,प्रेम नारायण पाल, कैलाश आदिवासी, संतोष मेहरा, हरी सेवक ठाकुर, लक्ष्मण सिंह रजपूत नयागांव ,भरत सिंह पूर्व सरपंच ,सहित विभिन्न ग्रामों से पधारे हुए मानस प्रेमी श्रोताओं ने सत्संग सभा में भाग लेकर मंगल आरती एवं प्रसाद ग्रहण किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंगोलिया से गुरुवार को साँची लौटेंगे भगवान बुद्ध के शिष्यों के अस्थि कलश      |     प्रशासन ने की भूमाफिया पर बड़ी कार्यवाही रसूखदारों के राजस्व विभाग ने उड़ा दिए होश      |     मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह और मौन उपवास     |     43 डिग्री टेम्परेचर में उपवास पर बैठे रहे कांग्रेसी,नामांकन निरस्त मामले में निर्वाचन आयोग का किया विरोध      |     पेंशनर्स ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन      |     नाम भले ‘काॅकरोच’ हो, लेकिन एप्रोच में संजीदा होना होगा..अजय बोकिल      |     शिवपुरी में कांग्रेस का प्रदर्शन: मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में वरिष्ठ नेताओं ने किया उपवास     |     कैसे साइकिल से लग्जरी कारों तक पहुंचा काल भैरव मंदिर का स्वयंभू नाना सरकार?     |     राजगढ़ के महेंद्र छाजेड़ का देहदान, ‘नगर रत्न’ की उपाधि से सम्मानित     |     NH-45 पर धान से भरे ट्रक में लगी आग: शॉर्ट सर्किट की आशंका, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811