Let’s travel together.

कथक नृत्य के माध्यम से दिया प्रकृति के संरक्षण का संदेश

0 150

शहीद भवन में नटराज कथक कला अकादमी के कार्यक्रम फुलवारी का आयोजन

भोपाल। नटराज कथक कला अकादमी के प्रतिष्ठित आयोजन फुलवारी का भोपाल के शहीद भवन में वरिष्ठ रंगकर्मी एवं मध्य प्रदेश स्कूल ऑफ ड्रामा के पूर्व निदेशक आलोक चटर्जी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

फुलवारी के आयोजन का यह चौथा चरण हैं। कोरोना के चलते दो वर्ष के अंतराल से इस वर्ष 5 जून पर्यावरण दिवस को फुलवारी का आयोजन किया गया। यह वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष भी है। इसके चलते कला के माध्यम से प्रकृति के संवर्धन का संदेश दिया गया। मंच पर शुद्ध कथक नृत्य की प्रस्तुति की गई‌। रायगढ़ घराने की तीनताल में निबद्ध बंदिशों पर अपर्णा चतुर्वेदी ने अपनी शिष्याओं के साथ प्रस्तुति की। कार्यक्रम की शुरुआत कृष्ण वंदना से हुई। कवि कुमार विश्वास की रचना‌ पर अपर्णा चतुर्वेदी ने भावपूर्ण प्रस्तुति से दर्शकों को मुग्ध कर दिया। इसके उपरांत पंचतत्व मंगलम की प्रस्तुति हुई। राग भूपाली से आरंभ के बाद बीच में राग कलावती, मियां मल्हार का प्रयोग किया गया है। राग यमन से प्रस्तुति का समापन हुआ। नृत्य गुरु एवं कथक नृत्यांगना श्रीमती अपर्णा चतुर्वेदी के निर्देशन में तैयार इस प्रस्तुति में उनके साथ स्वर्णिमा चौहान, संस्कृति चौहान, वत्सला चौबे, दिवि जैन, वैभवी चौकीकर, आहना, जिया बिष्ट, इशिता चतुर्वेदी ने मंच पर कला का प्रदर्शन किया।
तबले पर संगत शाहनवाज ने की। हारमोनियम पर संगत के साथ गायन दुर्गेश पांडे ने किया तथा बांसुरी पर विद्याधर आम्टे ने संगत की।
कार्यक्रम के दूसरे भाग में काव्य पाठ हुआ। जिसमें श्रीमती रक्षा चौबे तथा युवा कवि निशांत उपाध्याय ने अपनी कविताओं का पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मैत्री चतुर्वेदी ने किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |     सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |     जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811