अभिषेक असाटी बक्सवाहा
बक्सवाहा में कुशवाहा समाज द्वारा सोमवार को भगवान लव कुश की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई समाज द्वारा भगवान लव कुश की भव्य झांकी सजाई गई और पूजा अर्चना कर बैंड बाजों, एवं डीजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई मठ मंदिर से यात्रा प्रारंभ हुई जो नगर के प्रमुख मार्ग बेर का चांदा, छोटा बाजार ,बड़ा बाजार, पाटकर मोहल्ला, कांजी हाउस बस स्टैंड पहुंची वही नगर के प्रवेश द्वार पर पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी एवं मंडल अध्यक्ष संदीप खरे लल्ला द्वारा भगवान लवकुश जी की आरती की गई, एवं उनके साथियों द्वारा भगवान की शोभा यात्रा का स्वागत किया गया उसके बाद शोभा यात्रा बड़ा बाजार से होती हुई बापिस मठ धाम पहुंची वहीं चल समारोह में सजी झांकी आकर्षण का केंद्र रही चल समारोह के समापन के बाद भगवान लव कुश की आरती की गई तथा प्रसादी वितरण हुआ कुशवाहा समाज सहित अन्य भक्तों ने शोभा यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया वही युवा डीजे पर बज रहे भगवान श्री राम के भजनों पर थिरकते दिखे इस दौरान राम राजा व्यायाम शाला अखाड़े के पहलवानों द्वारा चल समारोह में हेरत अंग्रेज करतब भी दिखाएं गए।