Let’s travel together.

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा रैली एवं “सेल्फी विद तिरंगा” कार्यक्रम का आयोजन

0 131

रायसेन। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, रायसेन में भव्य तिरंगा रैली एवं “सेल्फी विद तिरंगा” कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में 14 MP BN NCC विदिशा के NCC कैडेट्स, 04 MP Girls BN NCC भोपाल की गर्ल्स कैडेट्स, NSS के स्वयंसेवक तथा बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

यह आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. किशोर जॉन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रशासनिक अधिकारी डॉ. इशरत खान द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. दीपक मीना, डॉ. युनूस खान, डॉ. किरण सक्सेना, महिला विंग की NCC प्रभारी श्रीमती अपर्णा चौबे, NSS प्रभारी डॉ. नीरज मालवीय, डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. उमा शर्मा, डॉ. प्रियंका राजपूत, डॉ. अमीन अहमद, श्री अवनीश प्रताप सिंह, श्री संजीव शर्मा, सुश्री प्रियंका चतुर्वेदी, डॉ. श्रीमती निधि साहू, एवं श्री मोहन साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही।

रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई देशभक्ति के नारों के साथ संपन्न हुई। कैडेट्स और विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साह, जोश और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों ने तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर उसे MyGov App एवं www.harghartiranga.com पर अपलोड किया।

पूरे कार्यक्रम का सफल एवं ऊर्जा से भरपूर संचालन NCC प्रभारी डॉ. राजीव शर्मा द्वारा किया गया।

यह तिरंगा रैली न केवल स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति का ज्वार लेकर आई, बल्कि इसने युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम और एकता का अद्वितीय संदेश भी फैलाया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811