सुरेंद्र जैन धरसीवां
छत्तीसगढ़ के शासकीय स्कूलों में बीते कुछ समय से न्योता भोज की शानदार शुरुआत हुई है जिसमें ग्रामीण या जो भी इच्छुक हों वह अपने जन्मदिन या किसी विशेष अवसर पर स्कूली बच्चों को न्योता भोज देकर खुशी मनाते हैं और बच्चों को भोजन के साथ मिष्ठान आदि खिलाते हैं

इसी को आगे बढ़ाते हुए शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कपसदा में प्रभारी प्रधान पाठक गजानंद साहू ने अपने जन्म दिवस पर स्कूल के सैंकड़ो बच्चों को न्योता भोज दिया जिसमें बच्चों को मिष्ठान भी परोसा गया न्योता भोज में शाला के शिक्षक और ग्राम के जनप्रतिनिधि भी सामिल हुए सभी ने प्रभारी प्राचार्य को जन्म दिवस की बधाई शुभकामनाएं भी दी