Let’s travel together.

साइबर जन जागरूकता अभियान

0 141

– स्वामी आत्मानंद स्कूल के सैंकड़ो विद्यार्थियों को किया जागरूक
सुरेंद्र जैन धरसीवां
साइबर जन जागरूकता अभियान अंतर्गत सिलतरा पुलिस ने स्वामी आत्मानंद स्कूल के सैंकड़ो विद्यार्थियों को जागरूक किया
इस दौरान चौकी प्रभारी राजेंद्र कंवर ने कक्षा 08 से 11 तक के विद्यार्थियों को साइबर फ्राड / साइबर क्राइम / सोसिअल मीडिया और इंटरनेट के उपयोग मे सावधानी और बचाव एवं नशा क्यों नहीं करना हैं इसके दुष्प्रभाव क्या हैं इस सबंध मे जानकारी दी गयी
इस कार्यक्रम मे चौकी प्रभारी सिलतरा राजेन्द्र सिंह कँवर अपने सहयोगी Asi गिरधर द्विवेदी, सदानंद ठाकुर एवं रायपुर साइबर क्राइम से बुलाये हुए साइबर एक्सर्ट सुरेश देशमुख, गणेश मरावी एवं अनुरंजन तिर्की उपस्थित रहें
रायपुर साइबर क्राइम से आये हुए एक्सर्ट ने आज के दौर मे कैसे साइबर क्राइम फेसबुक / इंस्टाग्राम / गूगल इंटरनेट / टेलीफोन फ़्रॉड और आज के नाबालिक बच्चे सेक्स टार्सन फ्राड गेंग के गिरफ्त मे आते हैं उसके बचाव एवं किसी भी प्रकार का साइबर फ्राड होने पर 1930 मे कॉल कर रिपोर्ट करने की सलाह दी

पुलिस को रक्षा सूत्र बांधे
इस दौरान स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रिंसिपल और टीचरो द्वारा पुलिस एवं साइबर के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की बधाई एवं शुभकामनायें दी गई
*आज का समाज,आज की स्थितियाँ है*
चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह कंवर ने जन जागरूकता अभियान में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे बच्चों की सबसे बड़ी उपलब्धि और सबसे बड़ी चिंता ये है कि वो इंटरनेट के दौर के पैदाइशी बच्चे हैँ!
हमारी जनरेशन वो है जिसने सारे चेंजेश को देखा है,
हम जैसे लोग दुनिया के सबसे रोचक जनरेशन के लोग हैँ, जो मेरी जैसे उम्र के लोग है 40-45 वर्ष के है, इतनी इंट्रेस्टिंग जनरेशन इस दुनिया के इतिहास में कोई नहीं है जितनी हमारी है, हम जब पैदा हुए तो टेलीविजन नया- नया आया हुवा था, टेलीविजन से लेकर कलर tv, vcr vcp फिर वहाँ से होते-होते फोन जिसमें घुमा -घुमा के फोन करना पड़ता था फिर थोड़े अच्छे फोन वायरलस, मोबाइल फ़ोन पहली बार जिसमें इनकमिंग के पैसे लगते थे वो ऐसे फोन बटन वाले जिसमें आप कील भी ठोंक सकते थे, कितने साल के बाद स्मार्ट फोन आने लगे फिर लगा कि फेसबुक भी कोई चीज होता है पता लगा वाट्सअप भी कुछ होता है फिर पता लगा कि रोबोटेक्स भी होने लग गया है फिर पता चला कि आर्टिफिशल इंटेलिजेन्स भी होने लगी है
और आज हम उस बिंदु पर आ चुके है मुश्किल से दो साल की बात है मशीने अंतिम रूप से इंसान को हर मामले में हराने वाली है,

जो जो खुश फहमी हम सबको है वो बहुत जल्दी ख़त्म होने वाली है!
– अभी Ai आ गई है जिस दिन AGi(आर्टिफिशल जनरल इंटेलिजेन्स) ठीक से आ गयी और Ai के दुनिया के सबसे बड़े धुरंधर सेमआल्टमेन ने एक इंटरव्यू में कहा है कि –
– चैट GPT 4 जिसको आप बहुत बड़ा कमाल हो गया है वो अगले दो साल बाद हास्यास्पद मानी जाएगी ये प्रीमिटिव किस्म की टेक्नोलॉजी है,
– इस दौर में जो बच्चे पैदा हुए है जिसको आजकल Gen G बोलते है
आजकल हर 5-7साल में जनरेशन चेंज हो रहें है
नशा नाश का कारण है
चौकी प्रभारी ने बच्चो को समझाया कि आप लोगों का जो उम्र है इस समय हार्मोनल चेंज बहुत तेजी से होता है जिससे हम सही गलत का फर्क भूल जाते है माँ बाप टीचर समझाते है गलत चीजों के लिए टोकते है तो वो हमें दुश्मन या हमारे आजादी छीनने वाले लगते हैं दरअसल उन्होंने दुनिया देखी हुई हैं उनको चिंता रहता हैं की हमारे बच्चे गलत संगत मे ना पड़ जाये
क़िसी नशे के गिरफत मे ना आ जाये क्योंकि एक बार नशा का आदी हो जाने से उसको छोड़ पाना या उस कंडीशन से वापस आना बहुत मुश्किल हो जाता हैं और फिर नशे क़ा आदी व्यक्ति सोचने समझने मे अक्षम हो जाता हैं अपराध/क्राइम की ओर चला जाता हैं जिससे जिंदगी की दिशा और दशा दोनों बदल जाती है
उन्होंने आगे कहा कि मैंने सिलतरा पोस्टिंग के दौरान फील किया कि इस एरिया के नाबालिक बच्चे जिनकी उम्र 13 से 18 के बीच की है नशे(गोली/टेबलेट) के गिरफ्त मे आ रहें हैं इसलिए इसमें जागरूक करना आवश्यक हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811