Let’s travel together.

कदंब वृक्षों की प्यास बुझाने भीषण गर्मी में रात 10 बजे तक चला श्रमदान

0 65

ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने निभाई जिम्मेदारी

रायसेन। शहर में हरियाली को बचाने और नव रोपित कदंब वृक्षों की प्यास बुझाने के लिए बुधवार शाम एक अनुकरणीय अभियान चलाया गया।
बस एक कदम और… सोशल वेलफेयर फाउंडेशन और जिला विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने मिलकर सड़क किनारे लगे कदंब वृक्षों को टैंकर और बाल्टियों से पानी अर्पित किया।
श्रमदान शाम 6 बजे शुरू होकर रात 10 बजे तक चला। इस दौरान 5000 लीटर पानी वृक्षों की जड़ों तक पहुंचाया गया।
*भीषण गर्मी में सूखने लगे थे पेड़-* समिति के वरिष्ठ सदस्य
राधेश्याम विश्वकर्मा ने बताया कि बारिश न होने और भीषण गर्मी के कारण नव रोपित कदंब वृक्ष मुरझाने लगे थे। ऐसे में समिति सदस्यों ने सामूहिक श्रमदान कर उन्हें बचाने का प्रयास किया।
गिरजेश कुशवाहा ने कहा— “यह अभियान अब हर सप्ताह चलेगा, जब तक मौसम अनुकूल न हो जाए और वृक्षों की जड़ें मजबूत न हो जाएं।”
मनोज कुशवाह ने कहा
समिति ने इस वर्ष 210 कदंब वृक्ष लगाए हैं, हम
सिर्फ वृक्षारोपण नहीं, पालन-पोषण की जिम्मेदारी भी ले रहे हैं।

इस अभियान में हरीश मिश्र ( अध्यक्ष ) मनोज कुशवाह, नीलेन्द्र मिश्र, गिरजेश कुशवाहा राधेश्याम विश्वकर्मा, मुकेश यादव, वारेवाला सूर्यवंशी, अलर्क राजपूत, दीपक ठाकुर, प्रवेश ठाकुर, अनुज सिंह, हरित विश्वकर्मा सहित कई प्रशिक्षणार्थी सक्रिय रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे-18 पर  पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 चालान, 3,900 रुपए जुर्माना वसूला     |     बहेसर तुलसी में होगा लोकार्पण और भूमिपजन करोड़ो की मिलेगी सौगात      |     चरित्र पर संदेह के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |     वरिष्ठ फिल्म-टीवी अभिनेत्री मीनू सिंह का 75वाँ जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया     |     भाजपा की जिला स्तरीय बृहद बैठक 9 अगस्त को भगवती गार्डन  में  आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811