Let’s travel together.

जनजातीय वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार है संकल्पित – उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा

0 105

– मण्डला जिले के ब्लॉक बिछिया के महिला पंच-सरपंचों से की भेंट

भोपाल ।उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि महानगर और शहर ही नहीं बल्कि जनजातीय क्षेत्रों के संर्वागीण विकास के लिए डॉ. मोहन यादव की सरकार कृत-संकल्पित है। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छ पानी मिले, आवागमन बेहतर हो, बिजली की निर्बाध आपूर्ति हो और आम जनमानस बुनियादी सुविधाओं में कोई कमी न आए, इसके लिए हमारी सरकार दिन-प्रतिदिन काम कर रही है। यह बात उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने शनिवार को अपने निवास कार्यालय में मण्डला जिले के ब्लॉक बिछिया की निर्वाचित वार्ड पंच एवं सरपंच महिलाओं को संबोधित करते हुए कही। ब्लॉक बिछिया की जनजातीय वर्ग की महिलाओं प्रतिनिधियों ने उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा को अपना परिचय दिया और विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा से बिछिया विकासखंड से आईं निर्वाचित महिला वार्ड पंच और सरपंचों के महिला प्रतिनिधियों द्वारा अपने गांवों की जमीनी जानकारियों को उनके समक्ष रखा। महिला प्रतिनिधियों ने बताया कि वे कान्हा नेशनल पार्क के आस-पास के क्षेत्र से आती हैं, जहाँ विस्थापन की बार-बार उठती आशंकाओं ने लोगों में डर का माहौल बना दिया है। उन्होंने कहा कि “हम अपने गांव नहीं छोड़ना चाहते”। उप मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि विस्थापन को लेकर ऐसा कोई मसौदा फिलहाल नहीं है और आपको और क्षेत्रवासियों को बिलकुल भी घबराने और चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

संवाद के दौरान महिला प्रतिनिधियों ने जंगलों में फैल रही लेंटाना जैसी आक्रामक झाड़ी की समस्या को भी उठाया। उन्होंने बताया कि लेंटाना जहां एक ओर अन्य वनस्पतियों को समाप्त कर रहा है, वहीं दूसरी ओर यह जंगली जानवरों के गांवों की ओर बढ़ते हमलों और जंगल उत्पादों पर निर्भर आमदनी में गिरावट भी हो रही है। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने उनकी इस समस्या को गंभीरता से सुना शीघ्र निराकरण के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया।

भावुक हुए उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा – जनजातीय महिला प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान श्री देवड़ा ने भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि वे स्वयं एक छोटे किसान के पुत्र हैं और आज इन महिला नेताओं को देखकर उन्हें अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत के दिन याद आ गए। इस आत्मीय संवाद के अंत में महिला प्रतिनिधियों ने उन्हें मंडला में माँ नर्मदा के दर्शन और सभी के साथ एक दिन की चर्चा के लिए मण्डला प्रवास के लिये आमंत्रण भी दिया, जिसे उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने स्वीकार किया। यह कार्यक्रम फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी संस्था द्वारा आयोजित किया गया। इस अवसर पर गुजरात हेड ऑफिस, भोपाल एवं मण्डला कार्यालय के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आधुनिक ‘तेजस ऑप्टिकल & आई केयर क्लिनिक’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने किया उद्घाटन     |     शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में रायसेन में भव्य दशहरा समारोह, आकर्षक झांकियों ने मोहा मन     |     युवाओं के साथ माँ दुर्गा विसर्जन यात्रा में शामिल हुए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक     |     अवैध रूप से भंडारित लगभग 95 हजार रुपए के पटाखे जब्त     |     जय श्रीराम के उद्घोष के बीच 61 फीट के रावण का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने आदिशक्ति गरबा नाइट में की शिरकत,प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने क्रिकेट एकेडमी एंड टर्फ’ का किया उद्घाटन,युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित     |     पुलिस लाइन में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया शस्त्र पूजन     |     जैन मंदिर की प्रबंधकारिणी समिति के पदाधिकारियों का निर्वाचन     |     धूमधाम से मना दशहरा, ढोल-नगाड़ों के बीच मां दुर्गा को दी भावभीनी विदाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811