सिलवानी रायसेन। बुधवार को कस्बा बम्होरी स्टेट हाईवे सिलवानी-बरेली मार्ग पर बुधवार को कस्बा बम्होरी में किसानों ने डीएपी और यूरिया खाद की कमी को लेकर चक्काजाम कर दिया बड़ी संख्या में किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रालियां और अन्य वाहन बीच सड़क पर खड़े कर हाईवे को जाम कर दिया। किसानों की मांग थी कि उन्हें खाद उनकी जमीन के रकबे के अनुसार पूरी मात्रा में मिले, लेकिन सहकारी संस्था में पर्याप्त स्टॉक न होने के कारण उन्हें कम मात्रा में खाद दी जा रही थी। इससे नाराज होकर किसानों ने विरोध जताया।

चक्काजाम में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए थे किसान करीब आधे घंटे किया किसानों ने स्टेट हाईवे 15 बंद चक्का जाम में ट्रैक्टर ट्राली और अन्य वाहनों के साथ सड़क को किया बंद दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रही।
किसानों के चक्काजाम की सूचना मिलते ही अनुविभागीय अधिकारी पीसी शाक्य, नायब तहसीलदार महेन्द्र सिंह राजपूत और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों से बातचीत कर उन्हें शांत किया और आश्वासन दिया कि जैसे ही और डीएपी-यूरिया का स्टॉक आएगा, सभी को उनके रकबे के अनुसार खाद उपलब्ध कराया जाऐगा।इसके बाद प्रशासन और किसान मिलकर सहकारी संस्था के गोदाम पहुंचे जहां स्टॉक की जांच की गई। अधिकारियों ने संस्था प्रबंधक को निर्देश दिए कि खाद वितरण में पारदर्शिता बरती जाए और किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो। हालांकि किसान अपनी मांग पर अड़े रहे और कम मात्रा में खाद लेने से इनकार कर दिया।
करीब आधे घंटे चले चक्काजाम के बाद प्रशासन के आश्वासन पर किसान शांत हुए और चक्काजाम समाप्त कर लौट गए।
नायब तहसीलदार महेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि किसानों की समस्या को गंभीरता से लिया गया है। जैसे ही और खाद उपलब्ध होगा, किसानों को रकबे के अनुसार पर्याप्त मात्रा में डीएपी और यूरिया दिया जायेगा।