Let’s travel together.

डीएपी-यूरिया की मांग को लेकर किसानों ने किया चक्काजाम प्रशासन के आश्वासन पर समाप्त हुआ

0 40

सिलवानी रायसेन।  बुधवार को कस्बा बम्होरी स्टेट हाईवे सिलवानी-बरेली मार्ग पर बुधवार को कस्बा बम्होरी में किसानों ने डीएपी और यूरिया खाद की कमी को लेकर चक्काजाम कर दिया बड़ी संख्या में किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रालियां और अन्य वाहन बीच सड़क पर खड़े कर हाईवे को जाम कर दिया। किसानों की मांग थी कि उन्हें खाद उनकी जमीन के रकबे के अनुसार पूरी मात्रा में मिले, लेकिन सहकारी संस्था में पर्याप्त स्टॉक न होने के कारण उन्हें कम मात्रा में खाद दी जा रही थी। इससे नाराज होकर किसानों ने विरोध जताया।

चक्काजाम में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए थे किसान करीब आधे घंटे किया किसानों ने स्टेट हाईवे 15 बंद चक्का जाम में ट्रैक्टर ट्राली और अन्य वाहनों के साथ सड़क को किया बंद दोनों तरफ  वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रही।
किसानों के चक्काजाम की सूचना मिलते ही अनुविभागीय अधिकारी पीसी शाक्य, नायब तहसीलदार महेन्द्र सिंह राजपूत और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों से बातचीत कर उन्हें शांत किया और आश्वासन दिया कि जैसे ही और डीएपी-यूरिया का स्टॉक आएगा, सभी को उनके रकबे के अनुसार खाद उपलब्ध कराया जाऐगा।इसके बाद प्रशासन और किसान मिलकर सहकारी संस्था के गोदाम पहुंचे जहां स्टॉक की जांच की गई। अधिकारियों ने संस्था प्रबंधक को निर्देश दिए कि खाद वितरण में पारदर्शिता बरती जाए और किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो। हालांकि किसान अपनी मांग पर अड़े रहे और कम मात्रा में खाद लेने से इनकार कर दिया।
करीब आधे घंटे चले चक्काजाम के बाद प्रशासन के आश्वासन पर किसान शांत हुए और चक्काजाम समाप्त कर लौट गए।

नायब तहसीलदार महेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि किसानों की समस्या को गंभीरता से लिया गया है। जैसे ही और खाद उपलब्ध होगा, किसानों को रकबे के अनुसार पर्याप्त मात्रा में डीएपी और यूरिया दिया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिला आरक्षण तत्काल हो लागू ,कांग्रेस नेत्री नीतू साहु ने की मांग     |     बंटवारे के बिना बन रहा पीएम आवास, दो सीएम हेल्पलाइन शिकायतें की लेकिन बिना समाधान बंद कर दीं     |     बेगमगंज के देवलिया परिवार ने किया नवाचार,विवाह के अवसर पर गायों को 56भोग भोजन का भंडारा     |     हाईवे 18 पर लगातार पुलिस का  चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज     |     रोक के बावजूद भी  गांवों में जल रही है नरवाई,धधक रहे खेत     |     विशेष टिप्पणी :: बंगाल विजय: शताब्दी वर्ष में मोदी-शाह का संघ को नायाब तोहफा !-अजय बोकिल     |     भीषण सड़क दुर्घटना में मृत चारों व्यक्तियों के परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग     |     पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता मोदीजी के प्रति बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण     |     सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं के जमावड़ा स्थल      |     भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी, तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में जमकर मनाया जश्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811