विदिशा।रघुवीर चरण शर्मा स्वतंत्रता सेनानी ट्रस्ट के तत्वाधान मे अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं लोकमान्य गंगाधर तिलक की जयंती पर दोनों स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओ पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया l ट्रस्ट के सदस्यों ने ट्रस्ट द्वारा स्व. रघुवीर चरण शर्मा की निधि से स्थापित शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित कर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री गोविन्द देवलिया ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम मे आज़ाद की सक्रिय भूमिका पर प्रकाश डालते हुए आजाद को इन शब्दों के साथ याद किया।
ट्रस्ट के सचिव रामकृष्ण शर्मा ने बताया कि श्रदांजलि के पश्चात सभी सदस्य ने तिलक चौक पर बाल गंगाधर तिलक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पाजलि अर्पित की l इस अवसर पर अरविन्द श्रीवास्तव नेस्वतंत्रता संग्राम मे तिलक जी के योगदान को रेखांकित किया ।कार्यक्रम मे ट्रस्ट के सभी सदस्यों, ओ पी चतुर्वेदी, प्रवीण शर्मा, रामकृष्ण शर्मा, की सहभागिता रही ।