Let’s travel together.

अनूपपुर में जहर से महिला की संदिग्ध मौत,नाराज परिजनों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच की मांग

0 134

मनोज कुमार द्विवेदी अनूपपुर

कोतवाली अनूपपुर अन्तर्गत पुरानी बस्ती रोड ,शंकर मन्दिर चौक के पास एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद विवाद की स्थिति बन गयी। महिला के नाराज परिजन कलेक्ट्रेट पहुंच गये और वहाँ उन्होंने एडीएम दिलीप पाण्डेय को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंप कर निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की। मौके पर नगर निरीक्षक अरविन्द जैन , प्रकाश तिवारी पुलिस बल के साथ उपस्थित थे।
मृतका के परिजनो ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला की मृत्यु की सूचना उन्हें नहीं दी। मेडिकल कालेज मे मृतका के मायके पक्ष की अनुपस्थिति मे पोस्टमार्टम करवा कर चुपचाप अनूपपुर मे अन्तिम संस्कार करने की कोशिश की गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने कलेक्टर अनूपपुर के नाम शिकायती पत्र दे कर कहा है कि पुरानी बस्ती अनूपपुर निवासी नर्मदा गुप्ता उर्फ राजा की पत्नी प्रियंका की संदिग्ध मौत जहर से हो गयी । उसे जहर दिया गया। मृत्यु की सूचना मायके पक्ष ,भेजरी ( पुष्पराजगढ ) निवासी को नहीं दी गयी। प्रियंका को शहडोल मेडिकल कालेज ले जाया गया। शव का पोस्टमार्टम करवाते समय और शव को वापस अनूपपुर लाने के बाद भी मृतका के माता – पिता को नहीं बतलाया गया। माता – पिता और परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष की प्रताडना से प्रियंका की मौत हुई।
एडीएम दिलीप पाण्डेय और नगर निरीक्षक अरविन्द जैन ने समझाईश देकर आश्वस्त किया कि महिला के माता – पिता के बयान के आधार पर जांच करके कार्यवाही की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी में बड़ी लापरवाही: गठानों में निकले फटे-पुराने व कम बारदाने, संस्था को लाखों का नुकसान     |     गौमाता राष्ट्रमाता के नारों से गूंज उठा चरोदा धरसीवा ,राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन     |     बालमपुर घाटी फिर बनी हादसों का केंद्र, घाटी के ऊपर कार-ट्रक टक्कर में 3 घायल, एक गंभीर     |     हाट बाजार में पुलिस की सख्त गश्त, दुकानदारों को दिए सीसीटीवी लगाने के निर्देश     |     300 दिन में 26 हजार किलोमीटर साइकिल से चारधाम–ज्योतिर्लिंग यात्रा पूरी कर अपने घर लौटे रहे दो भक्त     |     जनगणना 2027 की तैयारी तेज,मकान सूचीकरण और सीमांकन कार्य प्रारंभ      |     शिक्षा कॅरियर और विधा आत्म कल्याण के साथ संयुक्त हैं- दिव्यांगजन आयुक्त डॉ अजय खेमरिया     |     गौ सम्मान दिवस पर निकली पदयात्रा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     व्यवहार न्यायालय  में स्व-गणना जागरूकता शिविर आयोजित     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने हरदौट उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तोल कांटे बढ़ाने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811