– एंबुलेंस से घायलों को सांची में किया भर्ती
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है रोज 40 किलो मी मार्ग पर 3 से 4 दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई है।
शनिवार को कुलहड़िया गांव के पास स्थित छोला सेमरा जोड़ पर ट्रक क्रमांक एमपी 04 जेडएल 0164 मैं मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 04 बाय एन को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया उसको तुरंत एंबुलेंस की सहायता से सांची सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया जहां पर उसका इलाज जारी है।

वहीं शुक्रवार को भी छोला सेमरा जोड़ पर दो दोराहा जोड़ से त्रिमूर्ति चौराहे सलामतपुर जा रहे मोटरसाइकिल चालक की एक अन्य गाड़ी से मोटरसाइकिल टकरा गई। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार मुकेश नाथ, बने सिंह और परमा बाई तीनों व्यक्ति रोड पर गिर गए। जिनमें से मुकेश नाथ घायल होगा उसको भी 108 एंबुलेंस की सहायता से सांची सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां पर उसका इलाज जारी है। 1 महीने से लगातार बालमपुर घाटी से लेकर हाईवे 146 तक 15 किलोमीटर मार्ग पर 20 से ज्यादा दुर्घटनाएं हो चुकी है जिनमें अभी तक तीन व्यक्ति की मौत हो चुकी है तो कई व्यक्ति घायल भी हो चुके है।
दोनों ही दुर्घटनाओं में अभी तक किसी ने भी किसी प्रकार की रिपोर्ट दीवानगंज चौकी में दर्ज नहीं कराई है।