ग्राम नंदौरा में आंगनबाड़ी की भूमि पर दबंगों ने जमाया कब्जा,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से की जा रही अभद्रता
आंगनबाड़ी को गोद लेने वाले से भी की गई अभद्रता, थाने में दिया आवेदन
रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन
गौहरगंज तहसील मुख्यालय के नजदीकी ग्राम पंचायत नंदौरा के ग्राम नंदौरा में मुख्य सड़क से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र की मामूली सी जगह(जमीन) का मामला गरमाया हुआ है। जहाँ ग्राम के ही एक दबंग परिवार के द्वारा उक्त आंगनबाड़ी की शासकीय भूमि पर कब्जा कर लिया गया है।
मामला यह है कि,आंगनवाड़ी भवन से सटकर ही उक्त भवन की लगभग तीस से चालीस फ़ीट की जमीन का एक टुकड़ा है जिसमें वर्तमान तक,एक पानी का बोरबेल लगा हुआ है।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि, बीते 11 तारीख से को ग्राम के गुड्डू खां,साबू से जब पत्थरों की दीवाल को खड़ा किया जा रहा था तब उनसे कहा गया कि,यह आंगनबाड़ी के बच्चों के निस्तारण की जगह है जिसमें बंद पड़ा एक शासकीय बोरबेल है आप लो जमीन का यह छोटा सा टुकड़ा बाहर कर दे उसके आगे से आप पत्थरों की दीवार कर दे जिसके बाद उक्त व्यक्तियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरवर जहाँ से अभद्रता की और गाली गलौच भी की गई।वही सरवर जहाँ ने यह बात आंगनबाड़ी को गोद लेने वाले सोयेब अली को बताई तो उन्होंने इस अवैध कब्जे की सूचना तहसील कार्यालय के नजदीक पहले तहसीलदार निर्मला साहू को दी,जिसके बाद न्यायालय तहसील में भी एक लिखित सूचना 12 सितंबर को दी गई।जिसके अनुसार ग्राम नंदौरा में आंगनबाड़ी कार्यालय में।आगनबाड़ी के द्वारा पानी की व्यवस्था हेतु ओर बच्चों के निस्तारण के लिए छोटी सी जगह खुली पड़ी थी यह 15 वर्षो से भी अधिक समय से थी।इस पर साबू पुत्र गुड्डू खान पत्थर की रण उठाकर अतिक्रमण कर लिया है उक्त जगह शासकीय जगह है जिसपर से कब्जा हटाया जाए यह आवेदन दिया गया था लेकिन,ग्राम हल्की की पटवारी के द्वारा कोई भी विधि सम्मत कारवाही आगे नहीं कि गई।जिसके परिणामस्वरूप 13 तारिक के दिन आंगनबाड़ी में पहुचकर ही उक्त लोगों के द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरवर जहां और आंगनबाड़ी को गोद लेने वाले शोएब के साथ अभद्रता की गई जिसके बाद इन दोनों ने गौहरगंज थाने में जाकर थाना प्रभारी गौहरगंज को एक लिखित आवेदन उक्त लोगों पर कार्यवाही करने का दिया जिसमें उन्होंने जान का खतरा होना भी बताया है,थाना प्रभारी को दिए आवेदन में गुड्डू खाँ, साबू इमरान,फैजान,दानु, ओर हासु के द्वारा अभद्रता करने का आरोप लगाया है ओर उचित कार्यवाही की मांग की है।उक्त सभी घटनाक्रम में हल्का पटवारी के द्वारा ठीक ठंग से कारवाही की रिपोर्ट नहीं पेश की गई जिसके कारण यह विवाद की स्थित बन गई प्रथम दृष्टि में शासकीय कार्य में लापरवाही नजर आ रही है।
इनका कहना हे –
आंगनवाड़ी को मैं लगभग 22 से अधिक वर्षों से चला रही हूँ,।आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए ही पूर्व में ही एक बोरबेल खोदा गया था यह शासकीय बोरबेल था ,2 दिन पहले ही जब अतिक्रमण कर पत्थरो की रण बनाई जा रही थी। तो उसको शासकीय आंगनबाड़ी की जगह को छोड़कर रण उठाने का कहा गया था। लेकिन अतिक्रमण करने वालों ने दबंगई दिखाई जिसके बाद तहसील कार्यालय में निर्माण हटवाने का आवेदन दिया गया।वही थाने में भी सुरक्षा के सम्बंध में आवेदन दिया गया।
सरवर जहाँ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नादोरा
मेरे द्वारा आंगनबाड़ी को गोद लिया गया है।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने जब यह समस्या मुझे बताई गई। जहाँ उक्त शासकीय भूमि को छोड़ने का कहा गया। लेकिन मेरे साथ भी अतिक्रमण करने वाले दबंगो ने अभद्र व्यवहार किया।शासन से मांग है कि,शासकीय भूमि को खाली करवाया जाए।
शोएब खान आंगनबाड़ी को गोद लेने वाले
मेरे संज्ञान में मामला आया है। पटवारी को रिपोर्ट देने के लिए कहा है।जल्द ही नियम अनुसार कार्यवाही की जायेगी
हेमंत शर्मा तहसीलदार
थाने में आकर सरवर जहाँ ने ग्राम के कुछ लोगों द्वारा अभद्रता ओर धमकी दिए जाने के सम्बंध में कार्यवाही हेतु एक आवेदन दिया गया है।उक्त आवेदन पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
एल डी मिश्रा थाना प्रभारी गौहरगंज