Let’s travel together.

गैरतगंज कृषि उपज मण्डी में धान तुलाई ना होने से परेशान किसान ने लगाई खुद के ट्रेक्टर मे आग

0 327

रायसेन जिले के गैरतगंज तहसील में मध्य प्रदेश सरकार मुखिया शिवराज सिंह किसान हितेषी कहा जाता है वही किसान अधिक वर्षा होने के कारण फसल नुकसान झेल रहा है वहीं किसान  सरकार के आदेश के अनुसार गैरतगंज कृषि उपज मंडी में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का काम चल रहा है और जिसकी अंतिम तिथि पास होने से परेशान किसान ने अपनी धान की खरीदी ना होने से अपने ही टैक्टर में आग लगा दी।

आपको बता दें कि मामला है कृषि उपज मण्डी समिति गैरतगंज का जहां विदिशा जिले के डांगरवाड़ा गांव के एक किसान ने उस वक्त अपने ट्रेक्टर मे आग लगा दी जब मंडी में तुलाई करा रहे पंकज जैन नामक स्थानीय व्यापारी ने उसकी धान खरीदने से मना कर दिया।

किसान रविन्द्र जैन का कहना है की में यहां पिछले 5 दिनों से पड़ा हूं लेकिन मेरे द्वारा लाई गई धान को यहां पंकज जैन नामक स्थानीय व्यापारी ने यह कह कर लेने से मना कर दिया की इसमें कुछ लाल दाने है परंतु मेरे द्वारा लाई गई धान से ज्यादा खराब धान को यहां धड़ल्ले से खरीदा जा रहा है मैं इस प्रताड़ना से परेशान हो गया था इसलिए मैने अपने ट्रेक्टर मे आग लगा दी।

आश्चर्य की बात तो यह है कि कृषि उपज मण्डी समिति के सर्वेयर ने जिस धान को रिजेक्ट कर दिया था इस घटना के तुरंत बाद ही धान तोलना शुरू कर दिया था।

अब सवाल यह उठता है कि अगर वह धान सरकार के मापदंडों में रिजेक्ट होने लायक थी तो आखिर उसे क्यों खरीदा गया…?

 

बाइट किसान रविन्द्र जैन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811