नशे से दूरी है जरूरी,पुलिस ने पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को दिलाई शपथ
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा ने पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने का संकल्प और शपथ दिलाई गई। और कहा कि नशा आज के समय में एक गंभीर समस्या बन चुका है, जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक. और सामाजिक जीवन को बुरी तरह प्रभावित करता है। यह न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाता है बल्कि व्यक्ति के परिवार और समाज पर भी इसका गहरा नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। शराब, तंबाकू, सिगरेट, ड्रग्स जैसे नशे ने खतरनाक रूप ले लिया है। ये आदतें धीरे-धीरे व्यक्ति को वास्तविक जीवन से दूर कर देती हैं। इनमें मानसिक तनाव, पारिवारिक कलह, बेरोजगारी, बुरी संगत और समाज का बढ़ता दबाव शामिल हैं।

दीवानगंज चौकी प्रभारी ने सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को शपथ दलाई कि हम आज एकजुट होकर प्रतिज्ञा करते हैं कि न केवल समुदाय, परिवार, मित्र, बल्कि स्वयं को भी नशामुक्त करायेंगे, क्योंकि बदलाव की शुरुआत अपने आप से होनी चाहिए। हम सब मिलकर अपने जिले रायसेन मध्य प्रदेश को नशामुक्त कराने का दृढ निश्चय करते हैं मैं प्रतिज्ञा करता हूं कि अपने रायसेन जिले को नशामुक्त करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हर सम्भव प्रयास करूंगा।

आगे कहा किअगर आपके परिवार में कोई नशा करता है और आप परामर्श लेना चाहते हैं तो 1933, 14446 पर कॉल कर सहायता ले सकते हैं।
शपथ ग्रहण में चौकी प्रभारी सुनील शर्मा, प्रधान आरक्षक दिलीप यादव,प्रधान आरक्षक दिनेश रघुवंशी, प्रधान रक्षक सत्येंद्र लोधी, छात्र-छात्राएं और शिक्षक सम्मिलित हुए।