Let’s travel together.

सैकड़ो मतदाताओं को मताधिकार व चुनाव लड़ने से किया जा रहा वंचित

0 158

-सागर जिलें की नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिटाई का मामला
-पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी ने राज्य निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को लिखा पत्र

मताधिकार व चुनावी प्रक्रिया से वंचित करने की जांच कर दोषियों पर कार्यवाही व मतदाताओं को उनका अधिकार दिलाने की मांग

मताधिकार एवं जन प्रतिनिधित्व कानून व संविधान अनुच्छेद 324 का हुआ खुला उल्लंघन-सुरेन्द्र चौधरी

सागर/ भोपाल।सागर जिलें की नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिटाई के सैकड़ों मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने व चुनाव लड़ने से वंचित किए जाने का मामला प्रकाश में आया हैं। जहां बुधवार को ग्राम चिटाई के ग्रामीणों ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी को बताया कि ग्राम चिटाई के लोग विगत लोकसभा/  विधानसभा और अन्य चुनावों में मताधिकार का प्रयोग करने के साथ-साथ चुनावी प्रक्रिया में भाग लेते रहे हैं। किंतु वर्तमान में पंच / सरपंच  /  पंचायती / स्थानीय निकाय के चुनावो की चल रही प्रक्रिया के निर्वाचन हेतु नामांकन व मतदान में हिस्सा लेने हेतु पंचायत /  निकाय की मतदान केन्द्र व मतदाता सूची में ग्राम चिटाई के लोगों को शामिल नहीं किया गया जिससे सैकड़ो लोग अपने मताधिकार का उपयोग करने के साथ साथ चुनाव लड़ने से भी वंचित हो रहे। ग्राम चिटाई के मतदाताओं को मताधिकार व चुनावी प्रक्रिया से वंचित किये जाने के मामलें में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक आर्य से दूरभाष पर चर्चा कर ग्राम चिटाई के मतदाताओं को मताधिकार व चुनावी प्रक्रिया से वंचित किये जाने की जांच कर दोषियों पर कार्यवाही के साथ साथ ग्राम चिटाई के मतदाताओं को मतदान करने का अधिकार व चुनावी प्रक्रिया में शामिल कराने की पुरजोर मांग करते हुए कहा कि पंचायत एवं निकाय चुनाव में अपनाई गई दोषपूर्ण प्रक्रिया का खामियाजा ग्राम चिटाई के भोले भाले वाले मतदाताओं को उठाना पड़ रहा हैं। जिसका स्पष्ट प्रमाण हैं कि नव गठित नगर पंचायत कर्रापुर के प्रथम नोटिफिकेश में ग्राम चिटाई शामिल था किन्तु नगर परिषद कर्रापुर के वार्डो के आरक्षण में ग्राम चिटाई को छोड़ दिया गया हैं तथा पंचायत चुनाव की जारी मतदाता सूची और मतदान केंद्रों की सूची में भी ग्राम चटाई को शामिल नहीं किया जाकर उक्त ग्रामीणों को मतदान करने व  चुनाव लड़ने की प्रक्रिया से वंचित किया गया है जो मताधिकार एवं जन प्रतिनिधित्व कानून के साथ-साथ संविधान अनुच्छेद 324 का भी खुला उल्लंघन है। श्री चौधरी मांग करते हुए कहा कि ग्राम चिटाई के लोगों को मताधिकार व  चुनावी प्रक्रिया से वंचित किए जाने की निष्पक्ष जांच की जाकर दोषियों पर कठोर कार्यवाही तथा ग्राम चटाई वासियों को मतदान करने व चुनावी प्रक्रिया में शामिल कराया जावे अन्यथा की स्थिति में कांग्रेस पार्टी चुप बैठने वाली नहीं हैं।

न्यूज सोर्स-मीडिया विभाग मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तेज आंधी के साथ ओले गिरे हुई बारिश,कई जिले में फसलें प्रभावित     |     रंजना भारद्वाज की नियुक्ति पर बधाइयों का तांता     |     सांची जनपद की सुनारी ग्राम पंचायत से हुआ जिला स्तरीय जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ     |     जिले में नरवाई में आग लगाने पर धारा 163 के तहत प्रतिबंध     |     गढ़ी में सड़क सुविधाओं के विस्तार की मांग, एमपीआरडीसी को भेजा आवेदन     |     नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहीं यात्री बसें, प्रशासन मौन     |     हाईवे किनारे की 150 करोड़ रुपए की जमीन घोटाले मे एफआईआर दर्ज, सात अधिकारी व कर्मचारियों पर थाने में  दर्ज हुआ मामला     |     माधव टाइगर रिजर्व में है बलारी माता का मंदिर, यहां पर मां दिन में तीन रूप बदलती है     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, कंटेनर खाई में गिरने से बचा     |     खरमास शुरू, मांगलिक कार्यों पर विराम, 35 दिन बाद होगी फिर से शादियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811