नशे से दूरी है जरूरी,पुलिस ने पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा ने पत्रकार साथियों और शासकीय उच्चतर माध्यमिकविद्यालय में छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया और कहा कि नशा आज के समय में एक गंभीर समस्या बन चुका है, जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक. और सामाजिक जीवन को बुरी तरह प्रभावित करता है। यह न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाता है बल्कि व्यक्ति के परिवार और समाज पर भी इसका गहरा नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। शराब, तंबाकू, सिगरेट, ड्रग्स जैसे नशे ने खतरनाक रूप ले लिया है। ये आदतें धीरे-धीरे व्यक्ति को वास्तविक जीवन से दूर कर देती हैं और उन्हें मानसिक और भावनात्मक रूप से कमजोर बना देती हैं। इनमें मानसिक तनाव, पारिवारिक कलह, बेरोजगारी, बुरी संगत और समाज का बढ़ता दबाव शामिल हैं। लेकिन यह केवल उनकी मुश्किलों को और बढ़ा देता है। यह व्यक्ति को न केवल आर्थिक रूप से कमजोर करता है, बल्कि उनके रिश्तों को भी बर्बाद कर देता है।

नशा मुक्त जीवन जीने के लिए परिवार और दोस्तों का सहयोग सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। यदि समाज भी इस समस्या के खिलाफ एकजुट हो जाए, तो नशे पर काबू पाया जा सकता है। एक नशा मुक्त समाज न केवल स्वस्थ बल्कि सशक्त भी होता है। हमें इस दिशा में जागरूकता फैलाने और एकजुट होकर काम करने की जरूरत है ताकि नशे को जड़ से खत्म किया जा सके। चौकी प्रभारी और शिक्षकों द्वारा सभी छात्र-छात्राओं से कहा कि घर में भाई, पापा, दादा, चाचा यदि नशा करता हो तो आप लोग उसे नशा न करने को कहे और संकल्प दिलाए कि आज के बाद किसी प्रकार का नशा नहीं करेंगे। इस मौके पर चौकी प्रभारी सुनील शर्मा, प्रधान आरक्षक दिलीप यादव, आरक्षक संदीप रघुवंशी, प्राचार्य प्रभारी प्रीति कहार, छात्र-छात्राएं सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे