Let’s travel together.

मजदूरी करते थे किसान के खेत में, बेटी की मौत पर मिली सरकारी सहायता किसान ने ही हड़पी

0 105

– FD कराने का झांसा देकर महिला मजदूर के खाते से 4 लाख रुपये निकाल लिए, दो साल बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

असलम खान सिराली हरदा

बेटी की मौत पर सरकार ने मदद की, लेकिन खेत मालिक ने वो भी छीन ली यह दर्दनाक कहानी है ग्राम गेनाढाना की महिला मजदूर सुनिता बाई काजले की, जो पति और बच्चों के साथ बीते चार सालों से ग्राम महेन्द्रगांव में एक किसान के खेत में काम कर रही थीं।nमार्च 2022 में उनकी बेटी कुमारी सलिता काजले की गांव की नदी में डूबने से मौत हो गई थी। सिराली पुलिस द्वारा पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद शासन की मुख्यमंत्री पारिवारिक सहायता योजना के तहत 4 लाख रुपये की राशि सुनिता बाई के खाते में दिनांक 30 मई 2022 को जमा की गई। लेकिन इस दुख की घड़ी में सहारा बनने की बजाय, खेत मालिक भगवानदास पाल और उसकी पत्नी राजकुमारी पाल ने विश्वासघात कर दिया। सुनिता ने बताया कि वह पढ़ी-लिखी नहीं है, इसी का फायदा उठाकर किसान दंपत्ति ने एफडी कराने का झांसा दिया और बैंक ले जाकर अंगूठा लगवाया, और फिर 03 जून 2022 को पूरे 4 लाख रुपये खाते से निकाल लिए।

*बैंक जाकर टूटा भ्रम, तब पता चला धोखा हुआ है*

सुनिता बताती हैं कि कुछ समय बाद जब उन्हें पैसों की जरूरत पड़ी और वह बैंक पहुंचीं, तो बैंक कर्मचारियों ने बताया कि खाते से पैसे तीन दिन बाद ही निकाल लिए गए थे। सुनकर उनके होश उड़ गए। जब पड़ताल की तो सामने आया कि पैसे निकालने वाला और कोई नहीं, बल्कि वही किसान भगवानदास पाल महेंद्र गांव निवासी था, जिसके यहां वह वर्षों से मजदूरी कर रही थीं।शिकायतें कीं, मगर कोई सुनवाई नहीं पीड़ित महिला ने पूर्व एसपी ऑफिस समक्ष हरदा और थाना सिराली में लिखित शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। थक-हारकर सुनिता ने अब जनसुनवाई में अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। मेरी बेटी अब लौटकर नहीं आएगी, लेकिन जो पैसा उसकी मौत पर सरकार ने हमें दिया था, उसे भी लूट लिया गया मजदूरी करते थे किसान के खेत में, बेटी की मौत पर मिली सरकारी सहायता हड़पी, एफडी कराने का झांसा देकर महिला मजदूर के खाते से 4 लाख रुपये निकाल लिए, दो साल बाद भी नहीं हुई कार्रवाई मजदूरी करते थे किसान के खेत में, बेटी की मौत पर मिली सरकारी सहायता हड़पी, एफडी कराने का झांसा देकर महिला मजदूर के खाते से 4 लाख रुपये निकाल लिए, दो साल बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
मजदूरी करते थे किसान के खेत में, बेटी की मौत पर मिली सरकारी सहायता हड़पी,एफडी कराने का झांसा देकर महिला मजदूर के खाते से 4 लाख रुपये निकाल लिए, दो साल बाद भी नहीं हुई कार्रवाई मजदूरी करते थे किसान के खेत में, बेटी की मौत पर मिली सरकारी सहायता हड़पी, एफडी कराने का झांसा देकर महिला मजदूर के खाते से 4 लाख रुपये निकाल लिए, दो साल बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेल स्टेडियम पर सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, खेल प्रेमियों की जुटी भीड़     |     आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811