Let’s travel together.

अंबाडी में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ग्रामीणों ने रखी अपनी बात

0 151

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सोशल वर्क ऑडिट पर ग्राम सभा की बैठक हुई। इस बैठक में ग्राम पंचायत अंबाडी में हुए विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की समीक्षा की गई।
वीएसए रुचि नामदेव और नीलू जाटव
द्वारा ग्राम पंचायत अंबाड़ी में पिछले 5,6 दिन भ्रमण कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद विशेष ग्राम सभा सामाजिक अंकेक्षण सोशल ऑडिट कर ग्राम सभा की गई जिसमें सभी कार्यों की जानकारी ग्राम वासियों को दी गई। ग्रामीणों को विकास कार्यों की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। ग्राम सभा में सोशल ऑडिट के निष्कर्षों को प्रस्तुत करने की प्रक्रिया दिखाई गई है ग्राम सभा की बैठक में, सोशल ऑडिट टीम ने ग्रामीणों को मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
साथ ही, टीम ने ग्रामीणों से यह भी आग्रह किया कि यदि उन्हें किसी भी योजना में कोई अनियमितता दिखाई दे तो वे खुलकर अपनी बात रखें।
यह बैठक पंचायत की जवाबदेही सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, और इस तरह की बैठकों से ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी मिलती है और वे अपनी समस्याओं को उठा सकते हैं। ग्राम सभा में रुचि नामदेव ,नीलू जाटव सहित सरपंच प्रतिनिधि रमेश कुमार अहिरवार सचिव लीलाकिशन अहिरवार, सहसचिव पंकज बेदी, प्रिया साहू सहित गांव के ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811