– मामला शासकीय प्राथमिक शाला
पठार टोला बहेड का
– महिला शिक्षक ने पुलिस कोतवाली सहित अधिकारियों को की शिकायत
– गांव के गुंडों ने स्कूल कराया बंद
– स्कूल में गुंडा गर्दी के चलते महिला शिक्षक ने स्कूल जाने से किया इंकार
रायसेन। जिला मुख्यालय के समीप साचेत संकुल के प्राथमिक शाला पठार टोला बहेड़ में एक शिक्षिका को एक ग्रामीण और मध्यान्ह भोजन बनाने वाले स्व सहायता समूह के सदस्य ने गाली गलौज कर कुल्हाड़ी से मारने का प्रयास किया।कुछ ग्रामीणों बीच बचाव किया।इस दौरान आरोपियों ने स्कूल बंद करवाकर शिक्षिका को वहां से भगा दिया।मामले की शिकायत थाना कोतवाली सहित कलेक्टर, एस पी,जिला पंचायत सीईओ एवं संकुल प्रभारी ,जिला शिक्षा अधिकारी को की गई हे।महिला शिक्षक इतनी अधिक डरी हुई हे कि उसने स्कूल में जाने से साफ मना कर दिया हे। तथा अन्यंत्र तबादला करने की गुहार लगाई हे।
जानकारी के अनुसार शिक्षिका प्रगति तिवारी अण्डोल पंचायत के ग्राम पठार टोला बहेड में विगत 12 वर्षों से शा.प्रा.शाला में प्राथमिक शिक्षक के रूप में पदस्थ हे।तथा नियमित स्कूल में काम कर रही हे।किसी बात को लेकर गांव के ही नारायणसिंह लोधी ने महिला शिक्षक का रास्ता रोकर अभद्रता की शिक्षिका ने जब स्कूल आकर बात करने को कहा तो उसने गाली गलौज की। जब शिक्षिका स्कूल आई तो नारायणसिंह लोधी ने वहां भी चिल्लाचोट करते हुए गालियां दी।नारायणसिंह स्कूल 10 बजे खोलने,मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता ठीक न होने से नाराज था।
शिक्षिका ने मध्यान्ह भोजन बांटने बाले समूह को भोजन की गुणवत्ता ठीक करने को कहा तो समूह के सदस्य मुस्तकीम खान पिता इलियास खाँ ने शिक्षिका को लाठी और कुल्हाड़ी से मारने की कोशिश की। इस दौरान शिक्षक पालक संघ के अध्यक्ष मुस्लिम खान भी मौजूद थे लेकिन उन्होंने कोई हस्क्षेप नहीं किया।शिक्षिका को स्कूल छोड़ने गए उनके पति कपिलदेव तिवारी द्वारा इलियास को मना करने पर उनसे भी गाली गलौज झूमा झटकी की।
शिक्षिका ने जिला शिक्षा अधिकारी सहित अधिकारियों से शिकायत करते हुए सुरक्षा प्रदान करने एवं अन्यत्र स्थानांतरण की मांग की हे