Let’s travel together.

सांची में धूमधाम से मनी बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती

0 36

विधायक डॉ. प्रभूराम चौधरी ने किया माल्यार्पण

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन 

नगर में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। बस स्टैंड परिसर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रभूराम चौधरी  ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पार्टी के वरिष्ठ नेता दातारसिंह मीणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर नगर परिषद अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे ।

माल्यार्पण कार्यक्रम के उपरांत विधायक डॉ. चौधरी सिविल अस्पताल पहुँचे, जहाँ उन्होंने भर्ती मरीजों से उपचार संबंधी जानकारी ली एवं मौजूद डॉक्टरों को मरीजों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। तथा मरीजों को फलवितरित किये। भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
, जनक्रांति जयभीम सामाजिक उत्थान संघ द्वारा बांसखेड़ा से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई बस स्टैंड परिसर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल पर पहुँची। वहाँ माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बाबा साहेब के अनुयायी, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में डॉ. निगम, आर. एस. यादव, अंबाड़ी सरपंच सहित अनेक संतजन उपस्थित थे। वक्ताओं ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला, उनके संघर्षों को याद किया और संविधान निर्माता के रूप में उनके योगदान की सराहना की। साथ ही संविधान को तोड़ने वालों की निंदा करते हुए उसे बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का संकल्प लिया गया।
नगर में अन्य कई स्थानों पर भी बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई। पूरे दिन वातावरण जय भीम के नारों और श्रद्धा भाव से सराबोर रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     रामकुंड की रामभक्तो ने बदल दी तस्वीर, फूलो की बगिया मे फूलो की बहार     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने वरिष्ठ पत्रकार  अनुराग उपाध्याय की माता जी को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने स्व. शिवम गोस्वामी को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढाढ़स     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने माँ पीताम्बरा के दर्शन कर प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की     |     डकैती के बाद बेखौफ बदमाश बोले अब संजय बेचैन और टीआई तीन दिन के हैं     |     1857 की क्रांति के योद्धा तात्या टोपे के बलिदान दिवस पर हुआ व्याख्यान का आयोजन     |     न्यायाधीशों के लिए 40 घंटे मिडिएशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ     |     पश्चिम बंगाल में हिन्दुओं के विरुद्ध हिंसा से नाराज लोगों ने की राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग     |     हमारा संविधान सभी नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय प्रदान करता है- राज्यपाल श्री पटेल     |     पचास लाख की अधिक लागत से होगा हिंगलाज रोड़ का कायाकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811