Let’s travel together.

थोक व्यापारी पर सरेराह हमला कर मारा चाकू

112

बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार की देर रात एक थोक कपड़ा व्यापारी पर चाकू से हमला कर एक लाख रुपए लूट लिए। लहूलुहान हालत में व्यापारी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, सरेराह व्यापारी पर हुए हमले से व्यापारियों में रोष है और व्यापारी कोतवाली नगर पुलिस की पेट्रोलिंग व कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस इसे पुराने विवाद में मारपीट होना बता रही है। पुलिस ने लूट से इंकार किया है।

कोतवाली नगर के मोहल्ला मेवातीपुरा निवासी वली नयाब कपड़े के थोक व्यापारी हैं। व्यापारी का आरोप है कि शुक्रवार को वह दुकान बंद कर बकाया पैसे लेने के लिए निकले थे। बताया जाता है कुछ लोगों से बकाया वसूली के बाद वह काजीपुरा स्थित अपनी ससुराल चले गए थे। जहां से वह देर रात लगभग 11:45 पर अपने घर वापस आ रहे थे।

इसी दौरान पहले से पीछा कर रहे बदमाशों ने काजीपुरा मोहल्ला स्थित पचकौरी होटल के पास उन्हें घेर लिया और उनके पैसे छीनने लगे। विरोध करने पर एक बदमाश ने वली नयाब पर चाकू से हमला कर दिया जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए जिसके बाद बदमाशों ने उनकी जेब में रखे एक लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए।

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां उसका इलाज जारी है। इमरजेंसी में डॉ. ने बताया कि युवक पर किसी धारदार हथियार का घाव है। काफी खून निकल गया है लेकिन अभी घायल की स्थिति सामान्य है। पुलिस अपनी जांच में पुराने विवाद की बात कह रही है।

व्यापारी वली नयाब ने बताया कि हमला व लूट करने वाले बदमाश उसका पीछा कई दिनों से कर रहे थे। उसने कई बार उन्हें अपने पीछे आते देखा लेकिन उसे अंदेशा नहीं था कि सभी किस नीयत से उसका पीछा कर रहे हैं।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811