– सफलता की कहानी
ग्राम धोलागढ़ की छात्रा की
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धोलागढ़, जिला शिवपुरी की छात्रा कु. मानसी तिवारी ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर उन्हें मध्यप्रदेश सरकार की प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत ₹25,000 की राशि प्रदान की गई।
इस अवसर पर कु. मानसी तिवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “मैं मुख्यमंत्री महोदय को तहे दिल से धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने हमारी मेहनत को पहचानते हुए हमें 25 हजार रूपए की राशि से सम्मानित किया। इस राशि से मुझे आगे की पढ़ाई को स्वचालित एवं तकनीकी रूप से सशक्त करने में मदद मिलेगी। अब मुझे अपनी शिक्षा में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।”
कु. मानसी का कहना है कि यह प्रोत्साहन न केवल आर्थिक रूप से सहयोगी है बल्कि मानसिक रूप से भी आत्मबल प्रदान करता है। वह आगे चलकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती हैं और समाज की सेवा करना चाहती हैं।