Let’s travel together.

राजस्व अमले ने शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण,जिला प्रशासन के निर्देश पर चलाया अतिक्रमण विरोधी अभियान

0 533

सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

कलेक्टर अरविंद दुवे के निर्देष पर जिले भर में राजस्व अमले के द्वारा शासकीय भूमि पर से शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत तहसील के विभिन्न स्थानो पर लोगो के द्वारा शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित कर हटाया गया ।
एसडीएम संघमित्रा बौद्व के द्वारा बताया गया कि राजस्व अमले में शामिल तहसीलदार संजय नागवंशी, नायब तहसीलदर कविराज मेहरा, पटवारी व अन्य कर्मचारियों के द्वारा गावों में पहुंच कर चिन्हित अतिक्रमण को हटाया गया ।
जानकारी के अनुसार इस दौरान अमले के द्वारा मगरमोली गांव में राजकुमार विश्वकर्मा के द्वारा शासकीय भूमि पर किए गए कब्जा को हटाया गया बल्कि उस पर एक हजार रुपए का अर्थदण्ड भी लगाया गया । बल्कि प्रतापगढ़ गांव में पीएम सड़क के कुछ हिस्से पर अतिक्रमण कर किए जा रहे आवास निर्माण को रोका गया। किनगी गांव में सरकारी रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। यह अतिक्रमण हट जाने से ग्रामीणो का आवागमन सुविधाजनक हो गया। इसके अतिरिक्त खमारिया (गुंदरई) गांव स्थित शासकीय गोहे की 20 डिसीमिल भूमि पर किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया। अतिक्रमण हट जाने पर लोगो ने राजस्व अमले का आभार माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

132 केवी बिजली टावर पर चढ़ा युवक, दो घंटे से मचा हड़कंप; पुलिस और परिजन कर रहे नीचे उतारने का प्रयास     |     व्यापार महासंघ ने निकाला पैदल मार्च, एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन; गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी     |     परसराई में 13 लाख के हिसाब पर बवाल, 13 पंच पहुंचे जनपद – सरपंच प्रतिनिधि बोले निराधार, CEO बोले होगी कड़ी कार्रवाई     |     वियतनाम के ग्लोबल क्राफ्ट फेस्टिवल में बाग प्रिंट की धूम, 40 से अधिक देशों के बीच मध्यप्रदेश की पारंपरिक कला ने बिखेरी चमक     |     दीवानगंज में नेत्र शिविर: 75 लोगों की जांच में 45 को मिला मोतियाबिंद, ऑपरेशन के लिए चिरायु अस्पताल भेजा     |     हाईवे-18 फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज, किसानों को मिलेगा चार गुना मुआवजा      |     130 मीटर सीसी रोड का निर्माण शुरू, 50 परिवारों को मिलेगी राहत, नाली भी बनेगी     |     ट्रेन की चपेट में आने से 8 से 10 फीट लंबे अजगर की मौत, दो टुकड़ों में मिला शव     |     लाड़ली बहनों को मिली राशि है ‘भाईदूज का उपहार’ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     एक फोन कॉल बनी जीवन रक्षक – मंदिर हसौद में पुलिस ने समय रहते बचाई एक जान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811