Let’s travel together.

भगवान मीनेश जयंती पर मीणा समाज ने नगर में निकाली शोभा यात्रा जगह-जगह हुआ स्वागत

0 67

सी एल गौर  रायसेन

प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी जिले की मीणा समाज संगठन के तत्वाधान में पाटनदेव श्री हनुमान मंदिर से भगवान मीनेश की विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो कि सागर मार्ग,तिराहा, भोपाल मार्ग होते हुए नया दशहरा मैदान मार्ग से होकर कृषि फार्म रोड से होते हुए यशवंत गार्डन में जाकर शोभा यात्रा का समापन किया गया। इस अवसर पर भगवान मीनेश की विशेष पूजा अर्चना की गई, शोभा यात्रा का नगर में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया ।

इस मौके पर शोभायात्रा में मीणा समाज के वरिष्ठ समाज सेवी मलखान सिंह मीणा, दातार सिंह मीणा,मिट्ठू लाल मीणा, सोनू मीणा, रघुवीर सिंह मीणा,हेमराज मीणा, राज मीणा,लीला किशन मीना, संजय मीणा सहित जिले भर के मीणा समाज के सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में शोभायात्रा में शामिल हुए।

समापन अवसर पर समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों ने सामाजिकजनो को संबोधित करते हुए मीणा समाज संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों को दूर करने आदि कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार व्यक्त किए एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी सामाजिक बंधुओ से आगे आकर सहयोग करने की अपील की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |     खिरीया नारायणदास टेकरी में किराना दुकान में भीषण आग, छह लाख का सामान जलकर खाक     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी कामयाबी,दो अपहृता नाबालिक बालिकाओं सकुशल किया बरामद     |     चित्रकूट धार्मिक स्थल के साथ ही नवाचारों का केन्द्र-राजेन्द्र शुक्ल     |     मप्र शिक्षक संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग संपन्न     |     जून समाप्ति पर भी सूखी नदियां, थमी धान की रोपाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811