यशवन्त सराठे बरेली रायसेन
भारतीय जनता पार्टी जिला रायसेन के बरेली नगर मंडल का संगठनात्मक मजबूती हेतु नगर एवं बार्ड समितियों का गठन किया गया। उदयपुरा विधान सभा क्षेत्र के विधायक एवं म.प्र.शासन के स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल जी की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा जी एवं नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजपूत जी के द्वारा नगर के भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता शारदा प्रसाद सराठे को भाजपा मंडल नगर में उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है सराठे की नियुक्ति पर बरेली सेन समाज द्वारा पुष्पहारों से सम्मानित किया गया एवं वधाई दी गयी। वधाई देने वालों में पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत,भाजपा के वरिष्ठ नेता खा हरनाम सिंह जी राजपूत नगरपरिषद अध्यक्ष हेमन्त राजा भैया चौधरी, उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत,भाजपा के जिला पदाधिकारी पवन रघुवंशी,मंडल
अध्यक्ष अभिषेक राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष विट्ठल दास भूतड़ा, राजकुमार ठाकुर,भरत शर्मा,आदि भाजपा नेताओं ने वधाई दी।