Let’s travel together.

कविताओं पर आधारित नाट्य कविता मंचन यात्रा का मंचन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

0 67

सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट
भोपाल।हिन्दी भवन सभागार में रूपाली थिएटर एवं वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित दो दिवसीय नाट्य समारोह के अंतिम दिन रंग क्षितिज थिएटर एवं वेलफेयर सोसाइटी ने महिला प्रधान कविताओं पर ‘कविता मंचन यात्रा’ की प्रस्तुति दी।

इसमें राग तेलंग और कांता राय द्वारा लिखित कविताओं को रीना बिष्ट के निर्देशन में मंचित किया गया। मंच पर रुचि सचान, तरुण, हिमांशी मालवीय एवं नरेश जाटव ने अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संगीत नीरज, रवि अर्जुन और रीना बिष्ट का रहा।


नाटक में 6 कविताओं की प्रस्तुति की गई, जिन्होंने दर्शकों के हृदय तक पहुंचकर उन्हें भावुक कर दिया। यह कार्यक्रम न केवल साहित्य और संस्कृति के प्रति जागरुकता बढ़ाने में सफल रहा, बल्कि यह भी दर्शाया कि महिलाएं हमारे समाज में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।


इस अवसर पर महिला मोर्चा बी.जे.पी की प्रवक्ता नेहा बग्गा, फ्लाइंग फेरीज़ नाट्य संस्था के निर्देशक, रंगकर्मी डॉक्टर आज़म खान , सूरज घोसी, गजानंद भाटिया रीना बिस्ट, रवि अर्जुन, सीमा मोरे, और रूपाली सराठे का सम्मान किया गया कार्यक्रम का संचालन रंगकर्मी अभिनेता निर्देशक सुनील सोन्हिया द्वारा किया गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मोबाइल पर लूडो खेलते युवक पकड़े, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई     |     रायसेन में 4 सितंबर को धूमधाम से मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी     |     अति भारी बारिश के अलर्ट के बीच  किसानों के लिए कृषि विभाग की एडवाइजरी     |     विधायक अनुज शर्मा ने लगाया ‘जनदर्शन’, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर किया त्वरित निवारण     |     गैरतगंज में गौवंश को बचाने के प्रयास में बेकाबू हुआ डंपर, घर में जा घुसा     |     शिवपुरी के एकमात्र बलदाऊ जी मंदिर में धूमधाम से मना जन्मोत्सव, छप्पन भोग और भंडारा     |     रालामंडल भ्रमण एवं रील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन     |     बांगरु बाण :: देश के युवाओं को श्रीकृष्ण से सीखना होगा     |     श्रीकृष्ण पर्व के तहत जामगढ़ से खरगोन तक निकली विशाल शोभायात्रा     |     अंकित तोमर हत्याकांड का पुलिस ने चंद घंटों में किया खुलासा  चार आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों का निकाला जुलूस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811