Let’s travel together.

पंजाब में सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद मप्र में विपक्ष के नेताओं की सुरक्षा को लेकर डॉ.गोविंद सिंह का बड़ा आरोप

0 423

भोपाल। पंजाब में सिंगर एवं कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद मप्र में विपक्ष के नेताओं की सुरक्षा को लेकर डॉक्टर गोविंद सिंह का बड़ा बयान सांमने आया है। डॉ गोबिंद सिंह ने कहा है कि केवल विपक्षी नेता नहीं जिनके ऊपर आतंकवादी और गुंडों के टारगेट में है।जिनका जीवन पूरी तरीके से जन कल्याण के लिए जरूरी है।प्रदेश सरकार का दायित्व उन लोगों को सुरक्षा दें।

डॉक्टर गोविंद सिंह ने सवाल किया कि क्या कारण है भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को z+ सुरक्षा दे रहे हैं।कई लोग हैं जो 20 साल पहले चुनाव हार चुके हैं लेकिन उनको सुरक्षा है।

मध्य प्रदेश के डीजीपी सुधीर सक्सेना पर गंभीर आरोप लगाते हुए डॉ. गोबिंद सिंह ने कहा कि जब से नए डीजीपी आए हैं प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरीके से चौपट हो गई है।

सवाल यह है कि नेता प्रतिपक्ष के नाते जो सुरक्षा मिलनी चाहिए एक महीने के अंदर भी सरकार ने ऐसा कोई काम नहीं किया।

भिंड में हमारे विधायक माखनलाल जाटव की हत्या कर दी गई। 2003 में विधानसभा चुनाव में मेरी विधानसभा में गोलीबारी में 3 लोग मारे गए ।2013 में मेरे घर पर हमला किया गया।मैं भिंड में एक कार्यक्रम में गया था वहां माखनलाल जाटव के हत्यारे बैठे थे अगर वहां कोई घटना दुर्घटना होती तो उसकी जवाबदारी कौन लेता।
मैंने मुख्यमंत्री से बात की डीजीपी को भी कहा अगर आप सुरक्षा मुहैया नहीं करा सकते हो तो मैं अपनी सुरक्षा का इंतजाम खुद कर लूंगा जो अब तक कराता रहा हूं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जलभराव, सड़कें बनीं तालाब,जिला मुख्यालय सहित कई शहर प्रभावित     |     अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |     भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811