Let’s travel together.

दाऊदी बोहरा समाज ने अकीदत से मनाई ईदुल फितर धर्मगुरु के संदेश का करें पालन

0 222

शिवलाल यादव रायसेन

आज रविवार को पूरे देश प्रदेश सहित रायसेन शहर में दाऊदी बोहरा समाज द्वारा ईद मनाई गई।इसी कड़ी में राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में भी बोहरा समाज द्वार ईद मनाई गई।

रायसेन सिटी के वार्ड 5 स्थित जमाली मस्जिद में सुबह छह बजे सूरज की पहली किरण के साथ ईद की नमाज़ अदा की गई।नमाज़ अदा कराने सूरत गुजरात से मुल्ला मोइज से रायसेन आए।ईदुल फितर की विशेष नमाज के बाद समाज के लोगो ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।


दाऊदी बोहरा समाज के सदर अबुल हसन फखरी समाजसेवी मुल्ला लियाकत अली ने बताया कि ईद के अवसर धर्मगुरुओं द्वारा अच्छे अमल को लगातार जारी रखने का संदेश दिया गया।उन्होंने कहा कि ईद सिर्फ एक त्योहार नहीं बल्कि भलाई,अमन चैन और भाईचारे एकता सद्भावना को बढ़ावा देने का पर्व है।

 

इस मौके पर अबिजर अली, जौहर भाई पेट्रोल पंप,मुस्तफा फ़ख़री, शब्बीर हसन, बुरहानुद्दीन, अजगर अली कमर हसन, डॉ अब्बास अलमदार हसन, काईद जौहर,जावेद भाई आदि उपस्थित रहे।इसके बाद घर घर मीठी सिवइयां, मिठाईयां चाट पकौड़े दही बड़े की दावत का सिलसिला चलता रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

औद्योगिक क्षेत्र के जेके वीडियो हाल में अचानक पहुंची पुलिस फोर्स     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा अर्जुन नगर, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब     |     हरदा से 25 किमी दूर गोराखाल जलप्रपात बना पर्यटकों की पहली पसंद     |     जीजा-साली ने की आत्महत्या,जंगल में पेड़ से लटके मिले शव     |     बारिश शुरू होते ही  पक्षियों की चहचहाहट से गुंजित हो उठा स्तूप परिसर     |     गणेश मंदिर बेतवा से जल लेकर कावडिये उज्जैन रवाना,हुआ भव्य स्वागत     |     3 अगस्त जन्म-दिवस पर विशेष :: सरलता, संवेदना, नैतिकता, प्रेम और सेवा के पर्याय : राजेन्द्र शुक्ल- ताहिर अली     |     किशोर कुमार के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     आंगनबाड़ी केंद्र  की दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भावुक विदाई,आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     मोटरसाइकिल रोककर  पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब,अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811