कृष्णकान्त सोनी सिलवानी रायसेन
रायसेन जिले के सिलवानी थाना क्षेत्र के गांव ऊषापुर रामपुर में शिवराज राजपूत और काशी प्रसाद के गेहूं के खेतों में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही सिलवानी थाने से मिली जानकारी के आधार पर फायर ब्रिगेड की बड़ी टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस दौरान चालक भगवान दास विश्वकर्मा और सहायक रितेश ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का कार्य किया, जिससे बड़ी हानि होने से बच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और प्रशासन को धन्यवाद दिया।