विदिशा। भारतीय जनता पार्टी विदिशा जिले की कामकाजी बैठक भाजपा जिला कार्यालय विदिशा में संपन्न हुई आज कि बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भोपाल संभाग के प्रभारी श्री कांत देव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर महाराज सिंह दांगी ने की ।

इस बैठक में कांत देव सिंह के साथ विदिशा विधायक मुकेश टंडन शमशाबाद विधायक सूर्य प्रकाश मीणा और कुरवाई हरि सिंह सप्रे भी विशेष रुप से शामिल हुए सर्वप्रथम महापुरुषों के चित्रों पर दीप प्रज्वलित कर और माल्यार्पण कर बैठक का औपचारिक शुभारंभ हुआ।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी विदिशा जिले के 28 मंडल अध्यक्ष एवं विधायकों की इस बैठक में भोपाल संभाग प्रभारी कांत देव सिंह जी ने संबोधित करते हुए आगामी समय के कार्यक्रम आजीवन सहयोग निधि संकलन मंडल कार्यसमिति का गठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम सहित अन्य संगठनात्मक विषयों पर निर्देश दिए आगामी 30 मार्च तक का आजीवन सहयोग निधि संकलन कर जिला कार्यालय में जमा करना है और मंडल कार्यसमिति का गठन भी किया जाना है बैठक का संचालन भाजपा दुर्गा नगर मंडल विदिशा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सिंह चौहान द्वारा किया गया