Let’s travel together.

शहीदो की याद में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में युवराज इलेवन ने फाइनल मैच जीता

0 233

जिला भाजपा खेल प्रकोष्ठ एवं अटल क्रिकेट क्लब ने रखा था क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

 सी एल गौर रायसेन

जिला मुख्यालय स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में रविवार को अमर शहीद दिवस के उपलक्ष में जिला भाजपा खेल प्रकोष्ठ एवं अटल क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

रविवार को फाइनल मैच युवराज इलेवन और मयंक दादा के बीच खेला गया। इस मैच में मयंक दादा को हराकर युवराज इलेवन ने फाइनल मैच जीता। वही मेन ऑफ दा मैच और मैन द सीरीज दिनेश शाक्य रहे। बेस्ट बेस्ट मैन का पुरस्कार विजय यादव और बेस्ट बालर का कुलदीप दायमा को मिला।युवराज इलेवन के कुणाल कांकर ने पुरुस्कार प्राप्त किया।

 

इस अवसर पर क्रिकेट के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों का मन जीत लिया। क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने शहीदों के छायाचित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया एवं क्रिकेट खेलकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।

 

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि खेल प्रकोष्ठ एवं अटल क्रिकेट क्लब द्वारा अमर शहीदों को याद करते हुए शहीद दिवस के उपलक्ष में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कर एक सराहनीय कार्य किया है, वास्तव में मानव जीवन में क्रिकेट खेल का अति महत्व है इससे शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है, उन्होंने क्रिकेट खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहना की। इस अवसर पर जिला भाजपा खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मयंक चतुर्वेदी, नगर भाजपा अध्यक्ष आदित्य शर्मा, कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर, मीडिया प्रभारी सी एल गौर,कुणाल कांकर सहित अनेक क्रिकेट खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811