Let’s travel together.

पिछड़ी बस्तीयों में रहने वाली 10 बालिकाओं को निःशुल्क साईकिलों का वितरण

0 281

हेमेन्द्रनाथ तिवारी

उज्जैन।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में परालिगल वॉलेटियर्स एव समाज सेवी श्रीमती अंजना शुक्ला के माध्यम से जयसिंहपुरा उज्जैन के पिछड़ी बस्तीयों में रहने वाली 10 बालिकाओं के आवेदन पत्र इस आशय के प्राप्त हुये थे कि वह साईकिल प्रतियोगीता में भाग लेना चाहती है लेकिन उनके पास प्रेक्टीस करने के लिये एवं अपने स्कूल जाने के लिये साईकिलो की व्यवस्था नहीं है ,जिस कारण उन्हें काफी असुविधा हो रही है। प्राधिकरण के सचिव अरविंद जैन ने प्रशासनीक अधिकारियों से संपर्क किये जाने पर जब प्रशासन की ओर से उक्त बालिकाओं को कोई मदद नहीं मिल पाई तो उन्होंने स्वयं सेवी संस्था लाईस क्लब सुरभि उज्जैन एवं अन्य समाज सेवियों से संपर्क स्थापित कर 10 बालिकाओं को निःशुल्क साईकिलों का वितरण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में किया।
बालिकाओं को साईकिले प्राप्त होने पर उनके चेहरों पर खुशी आ गई और उन्होंने सहयोग देने वाले सभी समाज सेवियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में प्राधिकरण के सचिव न्यायाधीश अरविंद जैन एवं लाईस क्लब सुरभि की अध्यक्ष वीना मितल एव सेवानिवृत न्यायाधीश करूणा त्रिवेदी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रविन्द्र त्रिवेदी, समाज सेवी डॉ देवेन्द्र गोधा एवं श्रीमती विभा गोधा, तथा लाईस क्लब सुरभि की श्रीमती प्रमा बैरागी एडवोकेट डॉ रश्मि श्रीवास्तव, प्रिति गोयल, अरुन्धती पेडारकर, समाजसेवी श्रीमती अर्चना एवं करूणा शितोले के ने बालिकाओं को साईकिले वितरीत करते हुये उनके उज्वल भविष्य की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811