Let’s travel together.

संभागायुक्त ने शहरों एवं गांवो में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने दिये निर्देश 

0 150

देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल

संभागायुक्त संजीव सिंह ने आगामी ग्रीष्मकालीन मौसम को ध्यान में रखते हुए भोपाल संभाग के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग को तत्काल प्रभाव से हैंडपंपों की मरम्मत और उनकी क्रियाशीलता सुनिश्चित करने का आदेश दिया। इसके साथ ही जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित नल- जल योजनाओं की गहन समीक्षा करने और नगरीय निकायों के अधिकारियों को पेयजल, परिवहन व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कहा गया है ताकि नागरिकों को पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े। संभागायुक्त ने सोमवार को आयुक्त कार्यालय सभाकक्ष में समय -सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त आयुक्त राजस्व उपायुक्त एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।संभागायुक्त ने शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सभी शासकीय स्कूलों में छात्रों के नेत्र परीक्षण के लिए शिक्षकों का जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। यह प्रशिक्षण स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित किया जाएगा जिससे प्रशिक्षित शिक्षक स्कूलों में प्रारंभिक नेत्र परीक्षण कर सकेंगे और आवश्यकतानुसार छात्रों को आगे की जांच के लिए संदर्भित कर सकेंगे।’समाधान ऑनलाइन’ कार्यक्रम के तहत लंबित शिकायतों पर भी ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 100 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता और संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें। उन्होंने इस कार्य की दैनिक प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त संभागायुक्त ने आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के पात्र नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए रणनीति तैयार कर उस पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए हैं।संभागायुक्त ने महत्वपूर्ण योजनाओं, पीएम जनमन योजना और धरती आभा योजना के तहत चल रहे हितग्राहीमूलक और अधोसंरचनात्मक कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली। उन्होंने इन योजनाओं के तहत स्वीकृत और संचालित कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति प्रस्तुत करने और आगामी सप्ताह में इनकी विस्तृत समीक्षा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तेज आंधी-बारिश ने बिगाड़े हालात, बिजली के खंभे और तार टूटे     |     8 दिन में 3 आत्महत्याएं, दीवानगंज क्षेत्र में बढ़ी चिंता, पोस्टमार्टम सुविधा न होने से ग्रामीणों में आक्रोश     |     बालमपुर घाटी बनी मौत की ढलान,18 महीने में 200 से ज्यादा हादसे, फिर खाई में गिरी बोलेरो पिकअप     |     दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार,सामूहिक नहीं बल्कि अलग अलग तारीखों में दो लोगों ने किया था दुष्कर्म     |     तिल्दा-नेवरा अंचल की गौरव चारु पाण्डेय की ऐतिहासिक उपलब्धि पर ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान     |     बिहार का चर्चित इनामी अपराधी नाम बदलकर सरोत्तम स्टील फैक्ट्री में कर रहा था काम     |     भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811