Let’s travel together.

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान,बेगमगंज द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

0 111

बेगमगंज रायसेन। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की बेगमगंज शाखा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भोपाल से पधारी हुई वरिष्ठ राजयोग प्रशिक्षिका बी.के. डॉ. रीना दीदी ने कहा कि मातृशक्ति ही सबसे बड़ी शक्ति है। माता माता नहीं विश्व निर्माता है। सृष्टि की निर्माता माता है, नारी ही अच्छे संस्कारों की निर्माता है। एक अच्छे समाज को बनाने की निर्माता भी माता है। दीदी जी ने कहा की इस संसार में नारी ही कल्याणी है।

आज समाज में मानवीय मूल्यों को भरने वाली नारी ही है। नारी के उत्थान के संकल्प के साथ उसे समाज में खोया सम्मान दिलाने, भारत माता, वंदे मातरम् की गाथा को सही अर्थों में चरितार्थ करने में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान पिछले 89 वर्षों से लगातार प्रयासरत है। दीदी ने कहा कि नारी के जीवन में भावना,भवन,भजन और भोजन के विशेष महत्व अपने जीवन में अपना कर जीवन को सकारात्मक मार्गदर्शन देना है।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर उद्धघाटन किया गया।

बीके रिचा दीदी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर स्वागत भाषण कर अपने अनुभवयुक्त वक्तव्य रखे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में
श्रीमती अरुणा बहन सीनियर लेक्चरर कॉन्वेंट स्कूल, श्रीमती सविता भार्गव समाज सेवी, श्रीमती कृष्णा वर्मा लैब टेक्नीशियन, श्रीमती रामवती तोमर सीनियर शिक्षिका एवं राजयोगिनी बीके कमला बहन जी, बीके मेघा दीदी, बीके विनीता, बीके राम भाई उपस्थित थे। अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि ब्रह्माकुमारी आश्रम में मेडिटेशन और ज्ञान सुनेंगे तो जीवन सफल हो जाएगा। कानून में जो महिलाओं को अधिकार दिए गए हैं उसका समाज में गलत प्रयोग करके सताया न जाए।

कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ो की संख्या में उपस्थित सभी सम्माननीय महिलाओं का बहुत ही सुंदर अंगवस्त्र, बैज, तिलक और गोल्डन मुकुट के द्वारा सम्मान किया गया।कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में नगर की बेगमगंज नगर की सम्माननीय महिलाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के अंत मे ब्रह्माकुमारीज़, बेगमगंज सेवाकेंद्र के वरिष्ठ भ्राता डॉ. पी.एस. ठाकुर ने सभी का आभार व्यक्त किया। कुमारी यशस्वी, कु. प्राची बहन ने जन-जन का कल्याण करेगी शिव की शक्ति है नारी गीत पर बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में शमां बांध दिया। कार्यक्रम में मंच संचालन बी.के. राहुल भाई ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811