मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
अभी गर्मी पूरी तरह से अपने सवाब पर ही नहीं पहुंची की जगह-जगह आगजनी की घटनाएं सामने आने लगी है। दीवानगंज के गुफा मंदिर पर स्थित जंगल में शुक्रवार को आग लग गई। जिससे चारों ओर धुंआ ही धुंआ नजर आने लगा है। मोहल्ला वालों ने बताया कि आग दो दिन से सुलग रही है मगर किसी ने भी इसको बुझाने की कोशिश नहीं की है। शुक्रवार को आग और तेज हो गई जिससे आसपास रहने वाले ग्रामीणों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। हालांकि किसी भी ग्रामीण ने इसकी शिकायत कहीं पर नहीं कि आग धीरे-धीरे बढ़ती ही जा रही है अगर समय रहते नहीं बुझाया गया तो यह आग ग्रामीणों के घर तक पहुंच सकती है जिससे जान माल दोनों को नुकसान पहुंच सकता है।

हर साल आगजनी के कारण कई जंगल जलकर खाक हो रहे हैं प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है दीवानगंज क्षेत्र के आसपास कई घने जंगल लगे हुए हैं। इन जंगलों में हर साल आगजनी की घटनाएं होती आ रही है इसके बावजूद भी दीवानगंज के आसपास फायर ब्रिगेड की सुविधा नहीं होने के कारण कई जंगल जलकर खाक हो जाते हैं तो कई किसानों की फसले भी जलकर राख हो जाती है दीवानगंज अंबाडी और सेमरा के ग्राम वासियों ने दीवानगंज में एक फायर ब्रिगेड की मांग रखी है। ताकि आगजनी पर घटनास्थल पर जल्दी फायर ब्रिगेड पहुंच सके जिससे जान माल की हानि कम हो सके।