Let’s travel together.

प्रतिबंध के बावजूद भी हो रहे हैं बोर

0 665

दीवानगंज रायसेन से मुकेश साहू

दीवानगंज के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिबंध के बावजूद भी हो रहे हैं बोर पानी के गिरते जलस्तर को देखते हुए कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे ने जिले में नए बोरिंग खनन पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध लगाया है। इसके बाबजूद ग्रामीण क्षेत्रों में नए बोर कराए जा रहे हैं। जिनको रोकने में प्रशासन नाकाम हो रहा है। प्रशासन ने बोर उत्खनन पर रोक लगाई है। इसके बाद भी रात के अंधेरे में बोर कराए जा रहे हैं। वहीं रोक लगाने के बाद मशीन संचालक ने बोरिंग के रेट बढ़ा दिए है ।

 

जिला प्रशासन ने पिछले माह तत्काल प्रभाव से मप्र पेयजल अधिनियम 1986 की धारा के तहत जल प्रदाय सुरक्षित रखकर अबाध रखने के उद्देश्य से सभी तहसीलों को अगली बरसात आने तक या अन्य आदेश तक जल अभावग्रस्त घोषित किया था। यह आदेश लागू होने से कोई भी व्यक्ति प्रशासन की अनुमति के बगैर पेयजल स्रोत का उपयोग सिंचाई साधन अथवा व्यवसायिक उद्देश्य से नहीं कर सकता। इसके साथ ही जल स्रोत हैंडपंप या ट्यूबवेल से 200 मीटर की परिधि में अन्य हैंडपंप या ट्यूबवेल का उत्खनन नहीं कर सकेगा। साथ ही किसी भी निस्तारी तालाब के पानी का उपयोग सिंचाई अथवा व्यवसायिक कार्य के लिए नहीं किया जा सकेगा। लेकिन यह आदेश शासकीय विभागों के खनित किए जाने वाले नलकूपों के खनन पर लागू नहीं है। विशेष परिस्थिति में एसडीएम की लिखित अनुमति से नलकूप खनन किया जा सकता है। पिछले हफ्ते ही दीवानगंज के पास लगे गांव अंबाड़ी और सेमरा में मैं बोर हुए हैं इसके बावजूद भी प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है मशीन संचालक ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय बोर कर रहे हैं ताकि कोई देख ना ले

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811