Let’s travel together.

त्रिविधा में राजेश बादल की पुस्तक पर चर्चा,राजेंद्र माथुर :एक सर्वकालिक रौशनदान

0 220

भोपाल। इस शताब्दी के महान संपादकों में से एक राजेंद्र माथुर हमेशा अपने मूल्यों और आदर्शों के लिए जाने जाएँगे .वे सदैव उन सिद्धांतों की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहे। उन्होंने अपने सरोकारों की रक्षा करते हुए अनेक पीढ़ियाँ तराशीं। वे जितने अच्छे लेखक थे , उससे बेहतर संपादक और जितने अच्छे संपादक थे ,उससे अच्छे इंसान थे। यह बात मध्यप्रदेश हिंदी साहित्य सम्मेलन के आयोजन त्रिविधा – चर्चा में उभरकर सामने आई।चर्चा का विषय वरिष्ठ पत्रकार और टीवी फ़िल्मकार राजेश बादल की नई पुस्तक सदी का संपादक – राजेंद्र माथुर थी। चर्चा की शुरुआत प्रख्यात कवि और दुनिया इन दिनों के प्रधान संपादक डॉक्टर सुधीर सक्सेना ने की।

उन्होंने कहा कि राजेश बादल लगभग 15 साल तक स्वर्गीय राजेंद्र माथुर के सानिंध्य में रहे। इस दौरान उन्होंने राजेन्द्र माथुर से पत्रकारिता में बहुत कुछ सीखा। वे सही मायने में राजेंद्र माथुर के उत्तराधिकारी हैं। पुस्तक के बारे में श्री सक्सेना ने कहा कि इसमें राजेंद्र माथुर के पत्रकारिता से जुड़े अनेक आलेख शामिल हैं ,जिनमें उन्होंने अख़बारनवीसी के पवित्र पेशे के बारे में अपनी राय बेबाक़ी से रखी है ।

किताब में राजेंद्र माथुर का 1965 में लिखा गया लगभग 65 पृष्ठों का एक दुर्लभ आलेख -कश्मीर : अधूरा मंत्रपाठ है ,जो आज भी कश्मीर समस्या पर लिखा गया श्रेष्ठतम दस्तावेज़ है।पुस्तक के लेखक राजेश बादल ने स्वर्गीय राजेंद्र माथुर के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि एक क़स्बाई पत्रकार को उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। श्री बादल ने माथुर जी से जुड़े अनेक प्रसंग प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कथाकार शशांक ने राजेंद्र माथुर से जुड़े संस्मरण सुनाए। कार्यक्रम का संचालन रचनाकार ग़ज़लगो भावेश दिलशाद ने किया।


त्रिविधा के तहत दो अन्य पुस्तकों पर भी चर्चा की गई। इनमें एक किताब जानी मानी कथाकार उर्मिला शिरीष की दस प्रतिनिधि कहानियों पर कहानीकार मनीष वैद्य ने बात रखी और कवियत्री शेफाली के संकलन आर्यभट्ट सर ! पर डॉक्टर आरती मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त किए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811