शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी सरकार के मंत्रियों द्वारा आये दिन म.प्र. के आम नागरिकों को प्रताड़ित करने एवं अपमानित करने के समाचार आये दिन आते रहते हैं किन्तु विगत दिनों म.प्र. शासन के एक अहंकारी मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने समस्त सीमायें लांघ कर आम जनता द्वारा अपनी जायज मांगो को रखे जाने पर उन्हे भीख बताकर आम जनता का घोर अपमान किया है, जो अत्यंत ही निंदनीय एवं अशोभनीय है. जिसकी हम सब कांग्रेस कार्यकर्ता घोर निंदा करते है एवं महामहिम से ये मांग करते है कि मंत्री द्वारा किये गये इस कृत्य के लिये सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जाये एवं मंत्री पद से इस्तीफा दिया जावे और अगर मंत्री द्वारा ऐसा नहीं किया जाता है तो महामहिम द्वारा बर्खास्त किया जावे अन्यथा म.प्र. कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में हम सब कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र अंदोलन के लिये बाध्य होगें जिसकी समस्त जबावदारी शासन-प्रशासन की होगी