Let’s travel together.

महाशिवरात्रि से प्रारंभ होगा फुलरिया दोज, श्री राधा कृष्ण विवाह महोत्सव भव्यता से मनाया जाएगा

0 82

– फुलरिया दोज पर श्री राधा कृष्ण विवाह महोत्सव

– गहोई वैश्य एवं वैश्य महासम्मेलन ने घर- घर जाकर आमंत्रण पत्र दिए

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी शहर की शंकर कालोनी में वैश्य महासम्मेलन की संभागीय अध्यक्ष एवं चौरासी क्षेत्रीय महिला सभा की अध्यक्ष ज्योति अनिल डेगरे के निवास पर समाज के स्वजनों के साथ बिशेष मीटिंग आयोजित कर श्री राधा कृष्ण विवाह महोत्सव के भव्य आयोजन की व्यवस्थाओं के संबंध मे चर्चा कर सभी बंधुओं को तिलक लगाकर निमंत्रण पत्र वितरण किए।
कार्यक्रम आयोजन को लेकर वैश्य महासम्मेलन की संभागीय अध्यक्ष ज्योति अनिल डेगरे ने बताया कि कार्यक्रम श्री महाशिवरात्रि 26 फरवरी बुधवार से प्रारंभ होकर फुलरिया दोज रविवार तक श्री राधा कृष्ण की भव्यशोभा यात्रा ,और भक्ति संगीत ,प्रसाद वितरण के साथ सम्मपन होगा।
श्री राधा कृष्ण भगवान की भव्यशोभा यात्रा दिनांक 2,मार्च,रविवार फुलरिया दोज को श्री खेडापति हनुमानजी महाराज मंदिर झासी रोड से प्रात: 9 बजे से शुरु होकर, प्रताप चौक झासी तिराहा, गुरूद्वारा चौराहा, माधव चौक,कोर्ट रोड होते हुये, अस्पताल चौराहा, राजेश्वरी रोड से होते हुए शंकर कालोनी जैसवाल जैन धर्मशाला पर पहुंचेगी। शोभायात्रा का रास्ते मे जगह जगह समाज सेवियों द्वारा आतिशबाजी पुष्पमाला से भगवान की आरती कर भव्य स्वागत किया जाएगा। 2 मार्च रविवार को ही शंकर कालोनी जैसवाल धर्मशाला पर शाम को भक्ति संगीत का आयोजन के साथ प्रसाद वितरण होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्व-जनगणना अभियान तेज, कलेक्टर ने किया जमीनी निरीक्षण     |     सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में ‘समर डे सेलिब्रेशन’ का आयोजन: शार्क टैंक थीम पर बच्चों ने दिखाए वर्किंग मॉडल     |     राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर कोर कमेटी की बैठक, जिम्मेदारियों का हुआ वितरण     |     पांडुलिपियों कल के संरक्षण हेतु प्रयास प्रारंभ, कमेठी गठित     |     पत्रकार म्यूजिकल ग्रुप की भव्य संगीत संध्या 1 मई को      |     कुंबरगढ़ तालाब के पीछे मिला अज्ञात शव      |     सेवा सुगंधम संस्था ने कराया गरीब कन्या का विवाह     |     प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ धरना प्रदर्शन 30 अप्रैल को     |     ग्रामीणों ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पड़रिया खुर्द में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा मुक्तिधाम अधूरा फर्जी बिलों से लाखों की निकासी     |     ढाई साल से अधूरा ओवरब्रिज, हर 15 मिनट में बंद होते फाटक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811