Let’s travel together.

पीजी कॉलेज में अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया

0 137

– ‘तकनीकि युग में मातृभाषा का अस्तित्व और चुनौतियाँ’ विषय पर हुआ निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

पीजी महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा के तत्वाधान में अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में ‘तकनीकि युग में मातृभाषा का अस्तित्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न छात्र छात्राओं ने सहभागिता की तथा प्रतियोगिता में कु. रोशनी खान मंसूरी एम ए प्रथम वर्ष, हिन्दी, ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कु. अक्षरा मिश्रा बीएससी द्वितीय वर्ष एवं कु. हिमांशी राठौर बीएससी तृतीय वर्ष ने क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। तत्पश्चात ‘शिक्षा के क्षेत्र में मातृभाषा की भूमिका’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई जिसमें विभिन्न कक्षा के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। कु. रौनक शर्मा बीएससी तृतीय वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं कु. अक्षरा मिश्रा बी एस सी द्वितीय वर्ष एवं कु.आशरीन खान बीएससी तृतीय वर्ष ने क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंतर्गत अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. पल्लवी शर्मा गोयल, सहा. प्राध्यापक, अंग्रेज़ी एवं डॉ. जितेन्द्र गौतम सहा. प्राध्यापक, हिन्दी द्वारा महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को मात्रभाषा का अधिक से अधिक उपयोग करने लिए प्रोत्साहित करने हेतु महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष अमित भार्गव भी उपस्थित रहे एवं संगोष्ठी को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भारतीय ज्ञान परम्परा के संयोजक प्रोफेसर जेपी श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में भारतीय ज्ञान परंपरा के संयोजक प्रोफेसर जयप्रकाश श्रीवास्तव द्वारा सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों तथा महाविद्यालय स्टाफ का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर समिति के अन्य सदस्य प्रो. शिखा झा, डॉ॰ शुभा वार्ष्णेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग महाविद्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर श्री यशवंत भार्गव द्वारा प्रदान किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811